Aapka Rajasthan

Rajasthan Breaking News: सांसद किरोड़ी लाल मीणा ने की विश्वेंद्र सिंह से मुलाकात, जानें एक महीनें में तीसरी मुलाकात की वजह

 
Rajasthan Breaking News: सांसद किरोड़ी लाल मीणा ने की विश्वेंद्र सिंह से मुलाकात, जानें एक महीनें में तीसरी मुलाकात की वजह

जयपुर न्यूज डेस्क। राजस्थान की बड़ी खबर में आपको बता दें कि आज एक महीने में तीसरी बार पर्यटन मंत्री व दौसा जिले के प्रभारी मंत्री विश्वेंद्र सिंह और राज्यसभा सांसद डॉ किरोड़ी लाल मीणा के बीच मुलाकात हुई है। पिछली दो मुलाकात जहां दौसा में पानी की समस्या को लेकर थी लेकिन आज किरोड़ी लाल ने दौसा के लालसोट में जमीन से जुड़े हुए मामले को लेकर पर्यटन मंत्री विश्वेंद्र सिंह से मुलाकात की है। 

बीकानेर में पानी की समस्या को लेकर आमरण अनशन पर बैठे देवी सिंह भाटी, जिला कलक्‍ट्रेट के सामने दिया धरना


इससे पहले भाजपा सांसद किरोड़ी लाल मीणा अचानक पर्यटन मंत्री विश्वेंद्र सिंह से मिलने के लिए उनके सिविल लाइंस स्थित आवास पर पहुंच गए थे। इसकी भनक पुलिस को लग गई। जिससे अफरा तफरी का माहौल बन गया। पुलिस के रवैये से विश्वेंद्र सिंह नाराज हो गए और खुद किरोड़ीलाल को घर के बाहर तक छोड़ने के लिए आए। मंत्री विश्वेंद्र सिंह ने कहा कि किरोड़ीलाल कोई आंतकी नहीं है। उनके परिवार के सदस्य जैसे है और वे उनसे मिलने कभी भी आ सकते है।

कोटा में जमीन विवाद को लेकर झगड़े में कुल्हाडी से काटकर युवक की हत्या, पुलिस मामले जांच में जुटी

01

आज डॉ किरोड़ी के साथ लालसोट के कुछ लोग भी आए थे जिन्होंने लालसोट चेयरमैन पति पर जमीन पर कब्जे के गंभीर आरोप लगाए हैं। विश्वेंद्र सिंह से मिले प्रतिनिधिमंडल ने अपने शिकायत पत्र में आरोप लगाया कि लालसोट नगरपालिका क्षेत्र में दौसा गंगापुर मुख्य सड़क पर पुलिस थाने के आगे और संस्कृत कॉलेज के सामने 2010 से 2031 नगर नियोजन प्लान में सुविधा के लिए आरक्षित खाली भूखंड का पट्टा चेयरमैन पति और पूर्व कांग्रेस नेता दिनेश मिश्र  को 28 मार्च धारा 69 ए का जारी किया गया है। इसी मामले को लेकर लालसोट में पार्षद और लोगों ने प्रदर्शन भी किया है।

02

कांग्रेस के पूर्व नेता दिनेश मिश्र पर पट्टा जारी करने में धांधली का आरोप है लगाया गया है और  इसे गलत तरीके से जारी किया बताया गया। है इसकी जांच करवाने के मामले को लेकर आज सांसद किरोड़ी लाल के साथ दौसा का एक प्रतिनिधि मंडल उनके साथ पर्यटन मंत्री विश्वेंद्र सिंह के आवास पर गया है। इस मामले में प्रभारी मंत्री विश्वेंद्र सिंह ने उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।