Aapka Rajasthan

Rajasthan Weather Alert: प्रदेश में तेज अंधड़ और बारिश से हुआ नुकसान, कई इलाकों में पेड़ गिरने से बिजली हुई गुल

 
Rajasthan Weather Alert: प्रदेश में तेज अंधड़ और बारिश से हुआ नुकसान, कई इलाकों में पेड़ गिरने से बिजली हुई गुल

जयपुर न्यूज डेस्क। राजस्थान मौसम अपडेट की खबर में आपको बता दें कि राजस्थान की राजधानी जयपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में अंधड़ और तूफानी बारिश ने खासा नुकसान पहुंचाया है। कल पूरे दिनभर बादल छाये रहने के बाद गुलाबी नगरी में 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चली है। बारिश के चलते मौसम में भी सुहावना हो गया और गर्मी से लोगों को राहत भी मिली लेकिन साथ आये तूफान से कई इलाकों में नुकसान हुआ है। इससे कई इलाकों में पेड़ धराशयी हो गए और बिजली के पोल गिरने से बिजली गुल हो गई।

जयपुर में बेरोजगारों का आज प्रशासन के खिलाफ हल्ला बोल प्रदर्शन, वार्ता सफल नहीं होने पर आंदोलन रहेगा जारी


राजधानी जयपुर में तेज़ बारिश से भीषण गर्मी से लोगों को राहत जरुर मिली लेकिन गुलाबीनगरी में इस अंधड़ और तेज बारिश से खासा नुकसान भी हुआ है। 60 किमी की रफ्तार से हवाओं के चलने से कई जगह बिजली गुल हो गई। वही कई जगह होर्डिग्स और पेड़ मेन रोड पर गिर गये। आदर्शनगर, राजापार्क, वीकेआई, विद्याधर नगर, मालवीय नगर, मानसरोवर, सांगानेर, भांकरोटा, अजमेर रोड सहित कई इलाकों में पेड़ गिरे वहीं कई जगह टीनशेड और कच्चे आवास तेज हवा से क्षतिग्रस्त हो गए। 700 से ज्यादा जगहों से बिजली गुल होने की शिकायतें मिली है।

सांसद किरोड़ी लाल मीणा ने की विश्वेंद्र सिंह से मुलाकात, जानें एक महीनें में तीसरी मुलाकात की वजह


डिस्कॉम की क्यूआरटी टीम बिजली सप्लाई में आयी फॉल्ट को दुरुस्त करने में जुटी है। वहीं कई जगहों पर तेज हवाओं और बारिश के चलते बिजली के पोल भी गिर गये। हालत ये रही की कंट्रोल रुम में देर रात तक शिकायतों के फोन बजते रहे और लोग अपने इलाके में हो रही परेशानी बताते नजर आए है। 

01

मौसम विभाग के मुताबिक मौसम केन्द्र जयपुर के मुताबिक 24 मई को राज्य में कोटा, झालावाड़, चित्तौड़गढ़, बारां, बूंदी, टोंक, सवाई माधोपुर, करौली, धौलपुर, अलवर, भरतपुर, दौसा, जयपुर, सीकर, झुंझुनूं, चूरू, हनुमानगढ़, गंगानगर जिलों में आसमान में बादल छाने के साथ तेज रफ्तार से हवाएं चल सकती है और हल्की बारिश की भी संभावना है।