Aapka Rajasthan

Rajasthan Rajya Sabha Elections 2022: बीजेपी राज्यसभा चुनाव में जीत के लिए बना रहीं यह रणनीति, कल से शुरू होगी नामांकन प्रक्रिया

 
Rajasthan Rajya Sabha Elections 2022: बीजेपी राज्यसभा चुनाव में जीत के लिए बना रहीं यह रणनीति, कल से शुरू होगी नामांकन प्रक्रिया

जयपुर न्यूज डेस्क। राजस्थान की 4 राज्यसभा सीटों पर 10 जून को चुनाव होने हैं। इस बार इन चुनावों में कांग्रेस 3 सीटों पर जीत हासिल कर सकती है। लेकिन बीजेपी इस बार राज्यसभा चुनाव 2022 में जीत के लिए अलग रणनीति बना रहीें है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बीजेपी इस बार अपना दूसरा कैंडिडेट भी मैदान में उतार सकती है जिसे फिलहाल तय सा माना जा रहा है। आपको बता दें कि 2 सीट कांग्रेस की और एक सीट भाजपा की लगभग तय है। लेकिन भाजपा अपना एक कैंडिडेट उतार कर घमासान कर सकती हैं। भाजपा का कहना है कि कांग्रेस में अंतर्द्वंद्व है जिसका लाभ मिल सकता है।

प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ का असर, राजधानी जयपुर सहित कई जिलों में बारिश से गर्मी से मिली राहत

01

भाजपा की दलील है कि निर्दलीय, बीटीपी और सीपीएम को आशा थी लेकिन उन्हें प्रलोभन देने के बाद भी आशाएं टूट गई है तो इसका फायदा राज्यसभा चुनाव में भाजपा को मिल सकता है। हालांकि प्रतिपक्ष नेता राजेंद्र राठौड़ ने कहा है कि समय काल और परिस्थितियों के अनुसार उचित फैसला किया जाएगा। फिलहाल इस मामले पर भाजपा कोई टिप्पणी नहीं करेगी। वहीं, बीजेपी राज्यसभा चुनाव में अपना दूसरा कैडिडेट उतार कर इस बार के चुनावी दंगल को और भी रोमांचक बना सकती है।

जयपुर में कोविड सहायकों का धरना 53वें दिन भी जारी, आज पीसीसी पहुंच कर दी आत्महत्या की चेतावनी


सूत्रों की माने भाजपा ने अपनी कोर कमेटी की बैठक में प्राथमिक तौर पर तो रणनीति बना ली है। किंतु फिलहाल भाजपा को आलाकमान के फैसले का इंतज़ार है। तीसरे केंडिडेट को लेकर भाजपा ने भी प्लान तो बना रखा है लेकिन कांग्रेस कैम्प में भाजपा कितना सेंधमारी कर पायेगी ये देखने वाली बात होगी।

02

वहीं भाजपा का प्रशिक्षण शिविर के नाम पर बाड़ेबंदी करना भी लगभग तय सा माना जा रहा है। अब देखना होगा कि पिछली बार बाड़ेबंदी के बाद भाजपा को सियासी शिकस्त दे चुकी कांग्रेस आगामी दिनों में फिर से अपनी मजबूत व्यूहरचना को कितना बरकरार रख पाएगी या फिर भाजपा इस बार आखिर कोई अन्य जीत दर्ज करवा सकती है। राज्यसभा चुनावों के लिए कल से नामांकन प्रक्रिया शुरू होने वाली है।