Rajasthan Breaking News: जयपुर में कोविड सहायकों का धरना 53वें दिन भी जारी, आज पीसीसी पहुंच कर दी आत्महत्या की चेतावनी
जयपुर न्यूज डेस्क। राजस्थान की इस वक्त की बड़ी खबर में आपको बता दें कि कोविड काल में सविंदा पर नौकरी लगने और कोरोना खत्म होने के बाद हटाए गए कोविड स्वास्थ्य सहायकों ने दोबारा नौकरी पर रखने की मांग करते हुए बड़ा आंदोलन शुरू कर दिया है। संविदा कैडर में नौकरी लगाने की मांग को लेकर कोविड स्वास्थ्य सहायकों ने पिछले 53 दिनों से जयपुर के शहीद स्मारक पर धरना दे रखा है। आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय जयपुर में हुई जनसुनवाई के दौरान इनका प्रतिनिधि मंडल जब वहां पहुंचा तो उन्होंने कैबिनेट मंत्री के सामने ही आत्महत्या करने की धमकी दे डाली है।
— Jitendra Koli (@Jitendr79240378) May 23, 2022
पीसीसी में कैबिनेट मंत्री शाले मोहम्मद और हेमाराम चौधरी के समक्ष अपनी व्यथा सुनाने पहुंचे इन लोगों ने कहा कि सरकार पिछले डेढ़ महीने से हमारी बात नहीं सुन रही। हम लगातार शांतिपूर्वक आंदोलन कर रहे है। हम वहीं है जिनकी वजह से कोरोनाकाल के दौरान लाखों लोगों की जान बची थी और राजस्थान काेविड मैनेजमेंट में पूरे देश में नंबर वन स्टेट बना था। आज जब सरकार का काम निकल गया तो हमें भी बेरोजगार कर दिया है।
प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ का असर, राजधानी जयपुर सहित कई जिलों में बारिश से गर्मी से मिली राहत
#CHA ko nokri do gehlot ji https://t.co/N8hYnsyfHx
— Jitendra Koli (@Jitendr79240378) May 23, 2022
उन्होंने कहा कि हमे नियमित नहीं तो कम से कम संविद कैडर पर नौकरी पर लगाया जाए, ताकि हमारा परिवार का हम भरण-पोषण कर सके। इस दौरान वहां मौजूद तो यहां तक कह दिया कि अगर सरकार हमारी सुनवाई नहीं करेगी तो हम यहीं आंदोलन करते-करते मर जाएंगे या सुसाइड कर लेंगे, लेकिन अब बिना नौकरी लिए वापस घर नहीं लौटेंगे।
#CHA ने कोरोना महामारी के दौरान जब भाई भाई का नही था उस वैश्विक महामारी के दौरान अपनी जान जोखिम में डालकर लगातार कार्य करते रहे#CHA अपना हक मांग रहा है गहलोत सरकार होश में आओ@rssurjewala@ashokgehlot51@plmeenaINC@priyankagandhi @RahulGandhi @DrKirodilalBJP @RajCMO pic.twitter.com/r3cZGd89C2
— Lalita India (@india_greenboos) May 23, 2022
आपको बता दें कि कोरोना काल के दौरान प्रदेशभर में 28 हजार कोविड स्वास्थ्य सहायकों की नियुक्ति की थी, जिन्हें कोरोना मरीजों के उपचार के साथ घर-घर जाकर दवाई पहुंचाने, सैंपल लेने की भी जिम्मेदारी दी गई थी। इस साल 31 मार्च को कोविड स्वास्थ्य सहायकों का कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने के बाद सरकार ने सभी को नौकरी से हटाने का आदेश जारी कर दिया। इस आदेश के बाद से प्रदेश में सभी कोविड स्वास्थ्य सहायकों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है।
