Rajasthan Weather Alert: प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ का असर, राजधानी जयपुर सहित कई जिलों में बारिश से गर्मी से मिली राहत
जयपुर न्यूज डेस्क। राजस्थान मौसम अपडेट खबर में आपको बता दें कि राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के विकसित होने से राजधानी जयपुर सहित प्रदेश भर में मौसम अपना रुख बदला है। आज अलसुबह से ही ठंडी हवाओं और बारिश ने मौसम खुशनुमा बना दिया है। राधानी जयपुर सहित प्रदेश के कई जिलों में बूंदाबांदी होने से लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली है। इससे पहले भी देर रात राज्य के कुछ भागों में थंडर स्टॉर्म के साथ हल्के दर्जे की बारिश दर्ज हुई है।
जयपुर में बेरोजगारों की युवा आक्रोश महारैली, शहीद स्मारक से सिविल लाइन फाटक तक निकाली जायेंगी रैली
एक बात तो है...
— Nakul Devarshi (@nakuldevarshi) May 23, 2022
पहले के वक्त की तुलना में अब मौसम विभाग की 'भविष्यवाणी' और 'चेतावनी' में कुछ ज़्यादा ही सुधार आया है...
इन दिनों 'अनुमान' एकदम सटीक बैठ रहा है..
क्या कहते हैं?? #Rajasthan #Jaipur #heatwave #Rain #WeatherUpdate #weather pic.twitter.com/MO6fhk8eGz
मौसम विभाग ने जयपुर भरतपुर, जोधपुर, दौसा और अलवर सहित कई जिलों में आज बारिश का अलर्ट जारी किया था और आज आंधी के बाद आई बारिश से तापमान में गिरावट के कारण गर्मी का असर काफी कम हो गया। राजधानी जयपुर के लोगों ने काफी दिनों बाद भीषण गर्मी से राहत मिली है। जयपुर मौसम विभाग ने बताया है कि उत्तर पश्चिमी राजस्थान और आसपास के क्षेत्रों के ऊपर एक परिसंचरण तंत्र बना हुआ है। ऐसे में आज दिनभर प्रदेश में कई जगह छिटपुट बारिश और आंधी देखने को मिल सकती है।

आपको बता दें कि मौसम विभाग ने कुछ जिलों में ओले गिरने की भी चेतावनी जारी की है। जयपुर मौसम केन्द्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि नये पश्चिमी विक्षोभ के असर से जयपुर, उदयपुर, कोटा, भरतपुर, और अजमेर संभाग में आगामी 48 घंटों के दौरान आंधी के साथ बारिश होगी।

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के असर से जयपुर, अलवर, भरतपुर, बूंदी, बांरा, धौलपुर, दौसा करौली, सवाईमाधोपुर, टोंक, कोटा, चूरू, नागौर, श्रीगंगानगर, पाली, बीकानेर और जोधुपर में आंधी के साथ बारिश होने की संभावना है। इन सभी जिलों में आगामी 24 घंटों में 50 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवा के चलने की भी संभावना है। इसके साथ ही इस दौरान अलवर, भरतपुर, धौलपुर और दौसा में ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया गया है।
