Aapka Rajasthan

Rajasthan Rajya Sabha Election 2022: जयपुर में बीजेपी की बाड़ेबंदी का आज तीसरा दिन, बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री सहित कई दिग्गज पहुंचे

 
Rajasthan Rajya Sabha Election 2022: जयपुर में बीजेपी की बाड़ेबंदी का आज तीसरा दिन, बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री सहित कई दिग्गज पहुंचे

जयपुर न्यूज डेस्क। राजस्थान में इस वक्त राज्यसभा चुनाव 2022 का घमासान चल रहा है। राजस्थान में 10 जून ​को होने वाले 4 राज्य सभा सीटों के लिए बीजेपी और कांग्रेस ने पूरी तैयारी कर ली है। कांग्रेस के बाद बीजेपी ने भी अपने विधायकों की बाड़ेबंदी की है। बीजेपी के बाड़ेबंदी का आज तीसरा दिन है। भाजपा विधायकों के अभ्यास वर्ग के रूप में बाड़ेबंदी में आज केंद्र से जुड़े भाजपा के कई दिग्गज नेता शामिल हुए। आज भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री और प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह, राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी और केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल होटल देवी रतन में चल रहे प्रशिक्षण शिविर में शामिल हुए। 

जोधपुर के JNVU में पेपर लीक प्रकरण पर हंगामा, एबीवीपी और एनएसयूआई के छात्र हुए आमने—सामने


बीजेपी के प्रशिक्षण कैंप की आज भी शुरुआत राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शाखा और योग शिविर के साथ हुई है। जिसमें बीजेपी विधायकों ने जमकर पसीना बहाया है। आज दिन भर में अभ्यास वर्ग के दौरान विभिन्न सत्र कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। पहले सत्र में 8 साल मोदी सरकार युगांत कार्य परिवर्तन विषय पर केंद्रीय मंत्री और बीकानेर सांसद अर्जुन राम मेघवाल संबोधित किया है। दूसरा सत्र मीडिया और सोशल मीडिया विषय पर रखा गया है। जिसे भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी संबोधित किया है। तीसरा सत्र मिशन 2023 और बूथ सशक्तिकरण अभियान का रख गया है। जिसे पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री और प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह ने संबोधित किया है। चौथा सत्र आपातकाल और लोकतंत्र की बहाली में हमारी भूमिका पर रखा गया है। जिसे पार्टी से जुड़े वरिष्ठ नेता संबोधित करेंगे।

प्रदेश मानसून अपडेट खबर, कम दबाव के चलते 16 जून तक राजस्थान पहुंचेगा मानसून


देर शाम कैंप के दौरान भाजपा विधायकों को मतदान प्रक्रिया से जुड़ा प्रशिक्षण दिया जाएगा वहीं शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी होगा। इससे पहले दूसरे दिन शिविर का हिस्सा पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे भी बनीं है। दूसरे दिन भी चार प्रमुख सत्र हुए और चुनाव में मतदान प्रक्रिया समझाई गई।


दूसरे दिन के विभिन्न सत्रों में सांस्कृतिक राष्ट्रवाद और भाजपा की विकास यात्रा विषय पर फोकस किया गया। गुलाबचंद कटारिया ने सांस्कृतिक राष्ट्रवाद और भाजपा की विकास यात्रा पर संबोधित किया। प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर ने हमारा विचार परिवार विषय पर द्वितीय सत्र में संबोधित किया जिसकी अध्यक्षता विट्ठल शंकर अवस्थी ने की है।