Aapka Rajasthan

Rajasthan mansoon 2022: प्रदेश मानसून अपडेट खबर, कम दबाव के चलते 16 जून तक राजस्थान पहुंचेगा मानसून

 
Rajasthan mansoon 2022: प्रदेश मानसून अपडेट खबर, कम दबाव के चलते 16 जून तक राजस्थान पहुंचेगा मानसून

जयपुर न्यूज डेस्क। मानसून अपडेट खबर में आपको बता दें कि देश में मानसून 3 दिन जल्दी आया लेकिन 8 दिन से कर्नाटक में अटका हुआ है। मौसम विभाग की माने तो अभी 4-5 दिन आगे बढ़ने के आसार कम है। इसलिए मध्य, उत्तरी औऱ पश्चिमी राज्यों में पहुंचने में देरी हो सकती है। हालांकि कल से तमिलनाडु के निचले हिस्से में मानसूनी बारिश शुरू हो गई है। मौसम विभाग के अनुसार समुद्र में कोई तूफान या कम दबाव का क्षेत्र नहीं बनने से मानसून की रफ्तार थमी हुई है और इससे राजस्थान तक पहुंचने में 16 जून तक का समय लग सकता है।

बीजेपी विधायक चंद्रकांता मेघवाल पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार, कोटा पुलिस ने आज फिर भेजा दूसरा नोटिस


देश में 7 जून तक प्री-मानसूनी बारिश भी 37 फीसदी कम हुई है। वहीं पूर्वोत्तर राज्यों में मानसून 4 से 5 दिन में पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। ऐसे में राजस्थान में 12 जून से शुरू होने वाली बारिश 16 जून तक शुरू होने की संभावना है। इस दौरान मानसून मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के साथ पूरे देश को कवर करेगा। वहीं प्रदेश में प्री-मानसूनी बारिश नहीं होने से लू का असर बना हुआ है। आगामी 3 दिन में पारा 2-3 डिग्री तक घटने की संभावना है। 

जोधपुर के JNVU में पेपर लीक प्रकरण पर हंगामा, एबीवीपी और एनएसयूआई के छात्र हुए आमने—सामने

02

इससे पहले मंगलवार को पश्चिमोत्तर भारत एवं मध्य भारत मंगलवार को लू की चपेट में रहे तथा 46.6 डिग्री सेल्सियस के साथ उत्तर प्रदेश का बांदा सबसे गर्म स्थान रहा है। शुक्रवार तक ऐसी गर्मी से किसी राहत के आसार नहीं हैं। राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ के कम से कम 37 शहरों एवं नगरों में अधिकतम तापमान 44 डिग्री के ऊपर रहा है। लोग भीषण गर्मी से बेहाल होते नजर आएं है।

01

दक्षिण पश्चिम मानसून तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकाल एवं बंगाल की खाड़ी के दक्षिण पश्चिम एवं पश्चिम मध्य हिस्सों में आगे बढ़ा है। मानसून के कम से कम अगले एक सप्ताह में कमजोर रहने के आसार हैं और 15 जून के उपरांत उसके रफ्तार पकड़ने के बाद अच्छी वर्षा की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान में मानसून 16 जून तक दस्तक दे सकता है।