Aapka Rajasthan

Rajasthan Assembly Election 2023: जयपुर में आज बीजेपी पदाधिकारियों की बैठक, मिशन 2023 की रणनीति पर होगी चर्चा

 
Rajasthan Assembly Election 2023: जयपुर में आज बीजेपी पदाधिकारियों की बैठक, मिशन 2023 की रणनीति पर होगी चर्चा

जयपुर न्यूज डेस्क। राजस्थान में अब बीजेपी चुनावी मोड़ पर आ चुकी है। राजस्थान में आगामी विधानसभा और राज्यसभा चुनावों को देखते हुए बीजेपी कांग्रेस शासित राज्य राजस्थान में कमल का फूल खिलाने की तैयारी में जुट गई है। जिसके चलते कल शाम बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जयपुर पहुंचे है। भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की तीन दिवसीय बैठक में भाग लेने के लिये पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा बृहस्पतिवार शाम जयपुर पहुंचे है। हवाई अड्डे पर भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता गुलाब चंद कटारिया ने उनकी अगवानी की है।

कांग्रेस के एमएलए गणेश घोघरा की बढ़ती मुश्किल, कांग्रेस पार्टी के नेता उतरे अब उनके खिलाफ


जयपुर के आमेर होटल लीला में आज बीजेपी के पदाधिकारियों की बैठक होंगी। इस बैठक में पीएम मोदी वीसी के जरिए जुड़ेगे और कार्यकर्ताओं में उत्साह भरते हुए दिखाई देंगे। राष्ट्रीय महामंत्रियों के साथ बैठक कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा के राष्ट्रीय और प्रदेश पदाधिकारियों को आज सुबह 10 बजे ऑनलाइन संबोधित करेंगे। इस बैठक में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर रणनीति तय की जायेंगी और राजस्थान में बीजेपी के जीत का मार्ग प्रशस्त करने के महत्वपूर्ण फैसले लिए जायेंगे।

जालोर में ACB की बड़ी कार्रवाई, रेंजर और दो वनपाल रक्षकों को रिश्वत लेते किया गिरफ्तार


आमेर होटल में भाजपा के पदाधिकारियों की चार सत्रों में बैठक होगी और समापन सत्र को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा संबोधित करेंगे। पार्टी सूत्रों के अनुसार आज शाम को जयपुर के बिरला सभागार में नड्डा प्रबुद्ध जनों को संबोधित करेंगे। अगले दिन नड्डा सभी राज्यों के संगठन मंत्रियों की बैठक लेंगे। बीजेपी की राष्ट्रीय पदाधकारियों की आज बैठक को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअली संबोधित करेंगे। तीन दिवसीय बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने से लेकर देश के मौजादा हालातों पर चर्चा होगी और मिशन 2023 के तहत रणनीति बनाई जायेंगी।


बीजेपी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक गुरुवार को जयपुर में शुरू हो गई। तीन दिवसीय बैठक में शामिल होने के लिए मध्य प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा,के साथ प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा, राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव, प्रदेश सह प्रभारी पंकजा मुंडे भी जयपुर पहुंचे है। इसके अलावा मध्य प्रदेश से राष्ट्रीय पदाधिकारियों में राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धुर्वे, राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष सुधीर गुप्ता, महाराष्ट्र के सह प्रभारी जयभान सिंह पवैया, अजा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालसिंह आर्य आदि शामिल है।