Aapka Rajasthan

Rajasthan Breaking News: जालोर में ACB की बड़ी कार्रवाई, रेंजर और दो वनपाल रक्षकों को रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

 
Rajasthan Breaking News: जालोर में ACB की बड़ी कार्रवाई, रेंजर और दो वनपाल रक्षकों को रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

जालोर न्यूज डेस्क। राजस्थान की बड़ी खबर जालोर जिले से सामने आ रहीं है। राजस्थान के ​जालोर जिले के वन विभाग में सिरोही एसीबी की टीम ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए क्षेत्रीय वन अधिकारी भास्कर चौधरी सहित दो वनरक्षकों को 10 हज़ार की रिश्वत लेते रंगे हाथों ट्रैप किया है। सिरोही एसीबी के एएसपी ओमप्रकाश चौधरी ने बताया की परिवादी ने एसीबी में शिकायत दर्ज करवाई की वन विभाग के रेंजर भास्कर चौधरी और दो वन रक्षक महिपालसिंह, वन रक्षक जितेंद्र कुमार को 10 हज़ार की रिश्वत की मांग कर परेशान कर रहें है। जिस पर उनको रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ़्तार किया है।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने किया राजस्थान में मिशन 2023 का शंखनाद और शक्ति प्रदशर्न

01

परिवादी ने शिकायत में बताया है कि आरोपियों ने भागली टोल प्लाज़ा जालोर पर कोयला से भरी गाड़ी रूकवाकर गाड़ी के मालिक को मौक़े पर बुलाकर 50 हज़ार की राशि रिश्वत की तय कर उसी दौरान 40 हज़ार की रिश्वत की राशि लेकर गाड़ी को छोड़ा है। वहीं प्रति वाहन 10 हज़ार की रिश्वत की मंथली बंधी तय की है। परिवादी ने जालोर एसीबी में शिकायत दर्ज करवाई जिस पर एसीबी ने सत्यापन करवाया जिसमें रिश्वत मांगने की पुष्टि होने पर ट्रैप की बड़ी कार्रवाई को अंजाम देकर घूसख़ोरों को गिरफ़्तार किया है।

कांग्रेस के एमएलए गणेश घोघरा की बढ़ती मुश्किल, कांग्रेस पार्टी के नेता उतरे अब उनके खिलाफ

01

एसीबी एएसपी ओमप्रकाश चौधरी ने बताया की आरोपी पहले भी कोयला से भरे वाहन छोड़ने की एवज़ में 40 हज़ार की रिश्वत की राशि ले चुके हैं। 17 मई को आरोपियों ने भागली टोल प्लाज़ा जालोर पर कोयला से भरी गाड़ी रूकवाकर गाड़ी के मालिक को मौक़े पर बुलाकर 50 हज़ार की राशि रिश्वत की तय कर उसी दौरान 40 हज़ार की रिश्वत की राशि लेकर गाड़ी को छोड़ और प्रति वाहन 10 हज़ार की रिश्वत की मंथली बंधी तय की है।

02

एसीबी टीम आरोपियों को गिरफ़्तार कर कोतवाली पुलिस थाना लेकर पहुंची जहां पर एसीबी टीम आरोपियों से पुछताछ कर रही हैं। इसके अलावा आरोपियों के घर पर भी सर्च अभियान चलाया गया है। आरोपियों को एसीबी टीम आज कोर्ट में पेश करेगी। फिलहाल एसीबी की कार्रवाई जारी है।