Aapka Rajasthan

Rajasthan Assembly Election 2023: सीएम गहलोत ने दी कांग्रेस के डिजिटल सदस्यता अभियान को गति, अब तक 30 लाख जोड़े नए सदस्य

 
Rajasthan Assembly Election 2023: सीएम गहलोत ने दी कांग्रेस के डिजिटल सदस्यता अभियान को गति, अब तक 30 लाख जोड़े नए सदस्य

जयपुर न्यूज डेस्क। राजस्थान में कांग्रेस अब पूरी तरह चुनावी मोड पर आ चुकी है। प्रदेश में कांग्रेस आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर 50 लाख नए सदस्य जोड़ने का अभियान चलाया है। शुरूआत में इस अभियान में कमी देखने को मिली है। लेकिन सीएम अशोक गहलोत ने इस अभियान को गति देकर 20 लाख नए सदस्य जोड़े है और अभी यह अभियान जारी है। डिजिटल सदस्यता अभियान में कांग्रेस ने अभी तक 20 लाख सदस्य बना पाए हैं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के विधानसभा क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन दिखा है। जिससे इस अभियान को गति मिली है। कांग्रेस डिजिटल सदस्यता अभियान के तहत नए सदस्य जोड़ कर आगामी विधानसभा चुनाव अपनी स्थिति को बेहत्तर बनाने की कोशिश में जुटी हुई है।

अजमेर के ब्यावर में सीमेंट फैक्ट्री में दर्दनाक दुर्घटना, हादसे में दो मजदूरों की हुई मौत

01

राज्य में कांग्रेस के डिजिटल सदस्यता अभियान के स्टेट कॉर्डिनेटर सीताराम अग्रवाल के मुताबिक राजस्थान में अभियान की देरी से शुरुआत हुई जिसका असर अभियान पर पड़ा है। अभियान के तहत कई विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी का प्रदर्शन बेहद लचर रहा है। खास तौर से बसपा से कांग्रेस में आए विधायकों और सरकार को समर्थन दे रहे निर्दलीय विधायकों के क्षेत्रों में पार्टी सदस्यता अभियान में ज्यादा पिछड़ी है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पीसीसी चीफ गोविन्द सिंह डोटासरा समेत कुछ विधायकों के क्षेत्रों में अच्छा प्रदर्शन भी हुआ है। बाद के दिनों में अभियान ने गति पकड़ी और अब तक करीब 18 लाख सदस्य बन चुके हैं।  साथ ही करीब 2 लाख प्रोविजनल मेम्बर भी हैं। इस तरह सदस्यता का आंकड़ा 20 लाख पार कर चुका है। कांग्रेस इस आंकड़े को भी अपनी सफलता के तौर पर देख रही है। डिजिटल सदस्यता अभियान में चित्तौड़गढ विधानसभा क्षेत्र अव्वल, बस्सी दूसरे नम्बर पर और सिकराय तीसरे नम्बर पर रहा है। मंत्री-विधायक और पार्टी नेता अगर शुरुआत से उपेक्षा नहीं बरतते तो सदस्यता का आंकड़ा काफी बेहतर हो सकता था और इसका लाभ पार्टी को आगामी विधसासभ के चुनावों में मिल सकता था।

मालवीय नगर में घर के बाहर खड़ी कार से दो लैपटॉप और 40 हजार की नकदी पार, पुलिस मामले की जांच में जुटी

02

कांग्रेस के डिजिटल सदस्यता अभियान के उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार जिन क्षेत्रों में निर्दलीय विधायक हैं उन क्षेत्रों में अभियान की प्रगति लचर रही है। 13 में से 10 निर्दलीय विधायकों के क्षेत्र में सदस्यता का आंकड़ा एक हजार से भी कम रहा है। हालांकि, बस्सी में करीब 41 हजार और दूदू में करीब 17 हजार नए सदस्य कांग्रेस में जोड़े गए है। वहीं, बसपा से कांग्रेस में आए विधायकों के क्षेत्र में भी फिसड्डी प्रदर्शन साबित हुआ। कांग्रेस में शामिल हुए 6 में से 5 विधायकों के क्षेत्र में 1500 से कम सदस्य बने। केवल दीपचन्द खेरिया के क्षेत्र में करीब 10 हजार सदस्य बन पाए हैं। वहीं, 3 मंत्री और 10 विधायकों के क्षेत्र भी ऐसे हैं, जिनमें 1 हजार से कम सदस्य बन पाए। इनमें मंत्री विश्वेन्द्र सिंह, राजेन्द्र गुढा और डॉ. सुभाष गर्ग के क्षेत्र शामिल हैं। कांग्रेस ने डिजिटल सदस्यता अभियान को गति देने के लिए इसकी तय तारीख में बढ़ोत्तरी की है।