Aapka Rajasthan

Rajasthan Assembly Election 2023: बीजेपी का मिशन मरूधरा का शंखनाद, वीसी के जरिए बीजेपी पदाधिकारियों को पीएम मोदी ने दिया जीत का मंत्र

 
Rajasthan Assembly Election 2023: बीजेपी का मिशन मरूधरा का शंखनाद, वीसी के जरिए बीजेपी पदाधिकारियों को पीएम मोदी ने दिया जीत का मंत्र

जयपुर न्यूज डेस्क। राजस्थान में आगामी चुनावों की रणभेरी बज चुकी है। इसी के चलते प्रदेश की राजधानी जयपुर में भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक गुरुवार से शुरू हो गई है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक को डिजिटल माध्यम से संबोधित कर रहें है। बीजेपी राष्ट्रीय पदाधिकारी बैठक 19, 20 और 21 मई को जयपुर के आमेर विधानसभा क्षेत्र स्थित होटल लीला पैलेस कूकस में आयोजित हो रही है।

जयपुर में आज बीजेपी पदाधिकारियों की बैठक, मिशन 2023 की रणनीति पर होगी चर्चा


पीएम मोदी बीजेपी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में वीसी के जरिए शामिल हुए है। पीएम मोदी ने बीजेपी कार्यकर्ताओं को आगामी चुनावों को लेकर जीत का मंत्र दिया है। उन्होने कहा है कि हम भूलना नहीं चाहिए कि हमारा लक्ष्य आसमान जितना उंचा है औ हमें इसे हासिल करने के लिए दिनरात मेहनत करने की आवश्यकता है। पीएम मोदी ने बताया है कि बीजेपी एक मात्र विकासवाद की पार्टी है। इसलिए देश के विकास के बारे में हमेशा याद रखना आवश्यक है। पीएम मोदी ने बताया है कि जो लोग विकास की राजनीति से बचना चाहते है, उनको भी मजबूरन इसे अपनाना पड़ रहा है। कई राजनीतिक दल अपने स्वार्थ के लिए ही जाति और क्षेत्रवाद के नाम पर चुनाव लड़कर देश को खोखला कर रहे है। ऐसे लोगों से देश को बचाना आवश्यक है।

जालोर में ACB की बड़ी कार्रवाई, रेंजर और दो वनपाल रक्षकों को रिश्वत लेते किया गिरफ्तार


पीएम मोदी ने भाजपा की राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक को वर्चुअल माध्यम से संबोधित करते हुए बताया है कि बीजेपी केवल सत्ता के लिए नहीं आई है। सत्ता करने वाले लोग अपना खुद का हित देखते है लेकिन भाजपा विकास के लिए देश की राजनीति में उतरी है। इसलिए देश के विकास को ध्यान में रखते हुए बीजेपी 2014 से सतत प्रयास कर रहीं है। पहले लोगों का सरकार से कोई अपेक्षा नहीं थी। लेकिन बीजेपी के सत्ता में आने के बाद लोगों को बीजेपी से देश के विकास की अपेक्षा नजर आई है। इसलिए आपको ज्यादा से ज्यादा संख्या में बीजेपी से जोड़ना आवश्यक है। ताकि बीजेपी एक ऐसा वटवृक्ष बन सकें जिससे लोगों को अपने विकास के सपने जोड़ने का अवसर मिल सके और उनको पूरा किया जा सके।


पीएम मोदी ने अपने संबोधन में परिवारवाद पर जमकर हमला बोला है। पीएम मोदी ने बताया है कि परिवारवादी पार्टीया अपने स्वार्थ के लिए ही कार्य करती है। परिवारवाद, भाई—भतीजावाद और वंशवाद देश के लोकतंत्र के लिए खतरा है। इसलिए देश को ऐसे लोगों से बचाने के लिए बीजेपी को मजबूत करना आवश्यक है। पाटी को अपने कर्तव्य पथ पर लगात्तार बढ़ते रहना है और इसके लिए सतत प्रयास करना आवश्यक है