Aapka Rajasthan

Rajasthan Assembly Election 2023: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने किया राजस्थान में मिशन 2023 का शंखनाद और शक्ति प्रदशर्न

 
Rajasthan Assembly Election 2023: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने किया राजस्थान में मिशन 2023 का शंखनाद और शक्ति प्रदशर्न

जयपुर न्यूज डेस्क। आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का पहला जयपुर दौरा है और इस दौरे का मकसद मिशन 2023 है। आपको बता दें कि साल के अंत में कई राज्यों में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं, जिसमें राजस्थान के विधानसभा 2023 के चुनावों का काफी महत्व है। इन  चुनावों में अपना परचम लहराने देश की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा अपनी तैयारियां शुरु करती दिखाई दे रही है। मिली जानकारी के अनुसार जयपुर में भाजपा की एक हाईलेवल बैठक होने वाली है। बैठक राजस्थान राज्य के जयपुर शहर में 20-21 मई को होगी। यह बैठक बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के नेतृत्व में आयोजित होंगी और इसके लिए जेपी नड्डा आज जयपुर पहुंचे है।

भरतपुर में ACB ने तहसीलदार को किया ट्रैप, 5 हजार रूपए की रिश्वत लेते दलाल सहित गिरफ्तार

01

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा आज शाम जयपुर एयरपोर्ट पर पहुंचे, जहां प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। जेपी नड्डा जयपुर एयरपोर्ट से राष्ट्रीय पदाधिकारी बैठक स्थल के लिए रवाना हो गए। उनके साथ सतीश पूनियां, पूर्व सीएम वसुंधरा राजे सिंधिया, गुलाबचंद कटारिया भी उलकी कार मौजूद रहें है। जयपुर एयरपोर्ट से लेकर राष्ट्रीय पदाधिकारी बैठक स्थल आमेर तक जगह-जगह उनका भव्य स्वागत किया। सभी नेताओं के एक साथ होने से पार्टी में एकजुटता का संदेश दिया गया है।

कांग्रेस के एमएलए गणेश घोघरा की बढ़ती मुश्किल, कांग्रेस पार्टी के नेता उतरे अब उनके खिलाफ


बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जब जयपुर एयरपोर्ट पर पहुंचे तो वहां पहले से मौजूद प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। जेपी नड्डा को देखकर जयपुर एयरपोर्ट के बाहर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने नारे लगाना शुरू कर दिया। यहां से जेपी नड्डा आमेर के लिए रवाना हो गए। आमेर की लीला होटल में बीजेपी के दिग्गज नेताओं की बैठक होगी और मिशन 2023 को लेकर महामंथन किया जायेंगा। जेपी नड्डा के जयपुर पहुंचने पर आज बीजेपी ने उनके नेतृत्व में शक्ति प्रदर्शन किया है और राजधानी में उनका रोड़ शो निकाला गया है।


पिछले विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने पांच में से चार राज्यों में जीत हासिल की थी। अब मिशन 2023 के साथ भाजपा आने वाले चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। जानकारी के अनुसार राजस्थान और छत्तीसगढ़ राज्य जहां वर्तमान में कांग्रेस की सरकार है, वहां भाजपा को सत्ता में कैसे वापस लाया जाए इस विषय पर बैठक में चर्चा होगी। इसके अलावा गुजरात, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक और मध्य प्रदेश राज्य के विधानसभा चुनावों पर भी चर्चा होगी। साथ ही अन्य राज्यों में जहां पहले से ही भाजपा की सरकार है, वहां पार्टी मेंबर्स सत्ता बनाए रखने की रणनीति पर काम करेंगे।