Aapka Rajasthan

Rajasthan Breaking News: भरतपुर में ACB ने तहसीलदार को किया ट्रैप, 5 हजार रूपए की रिश्वत लेते दलाल सहित गिरफ्तार

 
Rajasthan Breaking News: भरतपुर में ACB ने तहसीलदार को किया ट्रैप, 5 हजार रूपए की रिश्वत लेते दलाल सहित गिरफ्तार

भरतपुर न्यूज डेस्क। राजस्थान की इस वक्त की बड़ी खबर भरतपुर जिले से सामने आ रहीं है।भरतपुर एसीबी की टीम ने डीग में बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए तहसीलदार,रजिस्ट्री बाबू व एक दलाल को 5 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। एसीबी के एडिशनल एसपी महेश मीणा ने बताया कि परिवादी सेवानिवृत्त पटवारी मुरारीलाल शर्मा निवासी कामां ने एसीबी में शिकायत दर्ज कराई थी कि डीग तहसीलदार अशोक कुमार शाह परिवादी से संशोधित पेंशन में पेंशन विभाग जयपुर द्वारा किए गए एतराज की पूर्ति करने की एवज में 5 हजार रुपए की रिश्वत मांग रहा है। जिस पर सत्यापन के बाद आज ट्रैप कार्रवाई को अंजाम दिया गया है।

प्रदेश में चरम पर पहुंचने लगी गर्मी, आगामी 21 मई तक 10 जिलों में भीषण गर्मी और लू का येलो अलर्ट जारी

01

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एसीबी महेश मीणा ने बताया कि परिवादी मुरारी लाल शर्मा रिटायर्ड पटवारी निवासी कामां से पेंशन प्रकरण में लगे आक्षेप को हटाने की एवज में तहसीलदार अशोक शाह द्वारा 5 हजार रुपये की मांग की गई जिसका सत्यापन 18 मई बुधवार को कराया गया और जिसमें यह बात सहीं पाई गई। इस पर आज परिवादी द्वारा तहसीलदार को 5 हजार रुपये दिए गए जो उन्होंने अपने दलाल कृष्ण कुमार को देने को कहा और दलाल ने रिश्वत की राशि रजिस्ट्री बाबू प्रकाश सिंह को दी गई। जिन्होंने यह राशि अपनी टेबल में रख ली, जिसे एसीबी की टीम ने मौके से बरामद कर लिया और तीनों को गिरफ्तार कर लिया।

बीजेपी के महामंथन को लेकर सीएम गहलोत ने कसा तंज, कांग्रेस के चिंतन से घबरा कर भाजपा कर रहीं बैठक


एसीबी के एएसपी महेश मीणा ने बताया कि आरोपी तहसीलदार शाह के डीग में स्थित आवास के साथ बांसवाड़ा जिले के बागीदौरा में स्थित आवास पर हमारी टीम द्वारा सर्च किया जा रहा है। एसीबी की इस ट्रैप कार्रवाई में राम हेड कांस्टेबल, हरभान सिंह रीडर, कांस्टेबल विनोद सिंह, रितेश कुमार, गंभीर सिंह, गोकुलेश, देवेंद्र सिंह, कांस्टेबल चालक मनोज कुमार, रोशन सिंह कांस्टेबल चालक शामिल हुए है। जिन्होने इस ट्रैप कार्रवाई को सफल बनाया है।