Rajasthan Assembly Election 2023: आम आदमी पार्टी राजस्थान में उतरेंगी जीत के लिए, मिशन 2023 के लिए बनाई यह रणनीति
जयपुर न्यूज डेस्क। राजस्थान में आगामी विधानसभा चुनाव 2023 के लिए कांग्रेस और बीजेपी के साथ आम आदमी पार्टी भी अब जीतने के लिए उतरने वाली है। दिल्ली और पंजाब में सरकार बनाने के बाद अब आम आदमी पार्टी राजस्थान में जमीन तलाश रही है। इसके लिए पार्टी ने दिल्ली के द्वारिका से विधायक विनय मिश्रा को राजस्थान प्रभारी बनाया है और विनय मिश्रा ने कार्यकर्ता संवाद यात्रा प्रदेश में शुरू कर दी है। इस यात्रा के माध्यम से प्रदेश में आम आदमी पार्टी के संगठन को मजबूत किया जाएगा। शहर और कस्बे ही नहीं गांव में भी संगठन की पकड़ बनाई जाएगी और सदस्य जोड़े जाएंगे।
दौसा जिले के सिकंदरा क्षेत्र में पिकअप और मिनी ट्रक में भिड़ंत, एक व्यक्ति की मौत 4 अन्य गंभीर घायल
आज जयपुर में आप सभी लोगों का जोश और जुनून देख कर लग रहा है की राजस्थान एक सम्पूर्ण बदलाव के लिये तैयार है। संवाद यात्रा के तहत आज़ राजस्थान की राजधानी जयपुर में आज जयपुर संभाग के कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करेंगे। राजस्थान के लोगों के हर घर और द्वार पहुँच कर उनका आशीर्वाद लेंगे। pic.twitter.com/UCYkOubcLa
— Vinay Mishra (MLA-Dwarka) (@vinaymishra_aap) April 25, 2022
आप पार्टी के राजस्थान प्रभारी विनय मिश्रा ने कहा कि दिल्ली और पंजाब में आप पार्टी सफलतम सरकार दे रही है और आमजन लगातार जुड़ते जा रहा हैं। ऐसे में अब आने वाले विधानसभा चुनाव में भी पार्टी पूरे दमखम के साथ चुनाव लड़ेगी। इसके लिए सबसे पहले आप पार्टी के पुराने कार्यकर्ताओं से मिलकर संगठन को बढ़ाने का काम किया जा रहा है। प्रदेश के विधानसभा और लोकसभा क्षेत्रों में जो आप पार्टी के पुराने कार्यकर्ता हैं, उनसे संवाद किया जा रहा है और आने वाले समय में जल्द ही यह सामने आएगा आप पार्टी के राजस्थान के गांव-गांव और ढाणी-ढाणी में कार्यकर्ता दिखाई देंगे।
कोविड़ सहायकों का जयपुर में 25वें दिन भी धरना जारी, 51 कोविड़ सहायकों ने किया आज से अनशन

आप पार्टी के राजस्थान प्रभारी विनय मिश्रा ने कहा कि राजस्थान में भाजपा और कांग्रेस जनता के साथ टेस्ट मैच खेल रही है। 5 साल कांग्रेस तो 5 साल भाजपा राज कर रही है और प्रदेश को खोखला कर रही है। ऐसे में अब जनता के सामने तीसरा विकल्प आप पार्टी है। विनय मिश्रा ने कहा कि राजस्थान में महिला अपराध का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। भ्रष्टाचार का बोलबाला है और युवाओं के सामने बेरोजगारी का बड़ा संकट खड़ा है। ऐसे में आम आदमी पार्टी ही प्रदेश की जनता के सामने एक विकल्प बचा है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की कार्यशैली को देखकर लोग लगातार जुड़ते जा रहे हैं और यही वजह है कि दिल्ली और पंजाब में आप पार्टी की सरकार है और हमें उम्मीद है कि राजस्थान में भी अब आप पार्टी की सरकार बनेगी।

विनय मिश्रा ने कहा कि दिन-प्रतिदिन प्रदेश में आप पार्टी के कार्यकर्ताओं में बढ़ोतरी हो रही है। दिल्ली में आप पार्टी की सरकार बनी और जनता के हित में काम किया तो दिल्ली की जनता ने दूसरी बार दिल्ली में आप पार्टी की सरकार बनाई और हाल ही में पंजाब में सभी पार्टियों को नकारते हुए वहां के लोगों ने आप पार्टी को सत्ता की कमान सौंपी। राजस्थान में भी जनता अब की बार सरकार बदल कर आम आदमी की सरकार बना सकती है।
