Rajasthan Breaking News: दौसा जिले के सिकंदरा क्षेत्र में पिकअप और मिनी ट्रक में भिड़ंत, एक व्यक्ति की मौत 4 अन्य गंभीर घायल
दौसा न्यूज डेस्क। राजस्थान की इस वक्त की बड़ी खबर दौसा जिले से सामने आ रहीं है। दौसा जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र में जयपुर-आगरा नेशनल हाईवे 21 पर आज सुबह एक सड़क हादसे में एक जने की मौत हो गई, जबकि 4 अन्य गंभीर घायल हो गए। हादसा सिकंदरा के पास डाबर की ढाणी में हुआ, जहां मिनी ट्रक व पिकअप की भिडंत हो गई। सूचना पर पहुंची सिकंदरा थाना पुलिस ने घायलों को सिकंदरा सीएचसी में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद सभी घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने एक जने को मृत घोषित कर दिया।

इस हादसे की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि पिकअप सवार लोग सब्जी का व्यापार करते हैं, जो कि टोंक से यूपी में सब्जी बेचकर वापस लौट रहे थे। इस दौरान पिकअप ने पीछे से मिनी ट्रक को टक्कर मार दी। हादसे में पिकअप सवार 4 जने घायल हो गए तथा एक जने की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि मृतक यूपी के फरीदपुर निवासी मीन्नू खान है। जिसके शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सुपुर्द किया जाएगा। हादसे का कारण पिकअप चालक को नींद की झपकी आने से होना बताया जा रहा है। पुलिस सड़क दुर्घटना का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सीएम गहलोत ने बेरोजगार लोगों को दी बड़ी सौगात, 71,486 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों को दी मंजूरी

वहीं, दौसा जिले में एक अन्य हादसा मानपुर थाना क्षेत्र के घूमणा गांव में हुआ, जहां कैंटर की टक्कर से बाइक सवार रामकिशोर सोनी गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल को गीजगढ़ अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। हादसे के बाद कैंटर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर क्षतिग्रस्त बाइक को थाने पहुंचाया है। पुलिस कैंटर चालक की तलाश कर रहीं है।
