Aapka Rajasthan

Rajasthan Breaking News: कोविड़ सहायकों का जयपुर में 25वें दिन भी धरना जारी, 51 कोविड़ सहायकों ने किया आज से अनशन

 
Rajasthan Breaking News: कोविड़ सहायकों का जयपुर में 25वें दिन भी धरना जारी, 51 कोविड़ सहायकों ने किया आज से अनशन

जयपुर न्यूज डेस्क। राजस्थान की इस वक्त की बड़ी खबर में आपको बता दें कि राजधानी जयपुर में शहीद स्मारक पर 1 अप्रैल से शुरू किए गए कोविड सहायकों का धरना आज 25वें दिन भी जारी है। आज से 51 कोविड सहायको ने अनशन शुरू कर दिया है जिसमें महिलाएं भी शामिल है। इससे पहले तेज धूप और 42 डिग्री तापमान में 2 घंटे प्रदर्शन किया गया है। वहीं, दूसरी ओर दिल्ली ​गया कोविड सहायकों दल भी अभी वापस नहीं लौटा है। सीएचए प्रतिनिधिमंडल ने ऐलान किया है कि वो जयपुर तभी लौटेंगे, जब सीएचए की मांगों पर कांग्रेस हाईकमान से वार्ता होगी। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी अजय माकन से मिलने की कोशिश की जा रही है। सीएचए दिल्ली में एआईसीसी मुख्यालय के बाहर डटे हैं।

सीएम गहलोत ने बेरोजगार लोगों को दी बड़ी सौगात, 71,486 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों को दी मंजूरी

01

शहीद स्मारक पर चल रहें कोविड़ सहायको के इस धरने में कई नेता भी शामिल हो चुके है और उन्होने कोविड सहायकों की मांग को उचित मानते हुए सरकार से पूरी करने की अपील भी की है। इसके जयपुर में कोविड स्वास्थ्य सहायकों ने मंत्री प्रतापसिंह खाचरियावास से मुलाकात भी की है। जिस खाचरियावास ने कहा कि सीएम के साथ बैठक में मुद्दा उठाऊंगा। कोविड स्वास्थ्य सहायकों की मुश्किलें कम करने की कोशिश करूंगा। सरकार की जिम्मेदारी इनकी समस्या सुनना है। संविदा पर लगाने को लेकर सीएम से बात करूंगा। लेकिन अभी तक किसी प्रकार की वार्ता ना होने के कारण आज 51 कोविड सहायकों ने सामूहिक रूप से अनशन पर बैठने का फैसला लिया है।

दौसा जिले के सिकंदरा क्षेत्र में पिकअप और मिनी ट्रक में भिड़ंत, एक व्यक्ति की मौत 4 अन्य गंभीर घायल

02

हालांकि आज स्वास्थ्य सहायकों को सरकार से वार्ता करने का वक्त मिल सकता है। लेकिन अभी तक सरकार की ओर से मुलाकात करने के लिए कोई प्रस्ताव नहीं आया है। जानकारी के मुताबिक, सीएचए प्रतिनिधि मंडल को सरकार से बातचीत का प्रस्ताव मिल सकता है, उसके बाद प्रतिनिधि मंडल सरकार से बातचीत कर अपनी मांगें रखेगा। कोविड सहायकों ने का कहना है कि जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जाती, तब तक उनका धरना जारी रहेगा। इस दौरान उनकी जान भी चली जाए तो कोई बात नहीं, वह धरना प्रदर्शन जारी रखेंगे।