Rajasthan Assembly Election 2023: आम आदमी पार्टी ने राजस्थान में किया चुनावी आगाज की शुरूआत, विनय मिश्रा का जल्द करेंगे दौरा
जयपुर न्यूज डेस्क। राजस्थान में कांग्रेस और बीजेपी को टक्कर देने के लिए आम आदमी पार्टी भी राजस्थान की रानीति में उतरने वाली है। हाल ही में पंजाब में मिली जीत के बाद आम आदमी पार्टी ने अब राजस्थान में भी चुनावी आगाज कर दिया है। आम आदमी पार्टी ने राजस्थान में चुनावों को लेकर गतिविधियां तेज कर दी है। चुनाव प्रभारी विनय मिश्रा सभी संभागों की यात्रा करेंगे। यात्रा के जरिए उम्मीदवारों की खोज भी की जाएगी। इस यात्रा का मकसद कैडर को मजबूत करना होगा। पंजाब चुनाव जीत से उत्साहित आम आदमी पार्टी ने राजस्थान पर पैनी नज़रे गढ़ा दी है। प्रदेश चुनाव प्रभारी और द्वारका दिल्ली के विधायक विनय मिश्रा प्रदेश के सातों संभाग की यात्रा करेंगे जिसमें सभी नए व पुराने कार्यकर्ताओं से मीटिंग कर सदस्यता अभियान व अन्य मुद्दों पर आगे की रणनीतिक निर्देश देंगे।
अलवर में 300 साल पुराने तीन मंदिरों को तोड़ा गया, मास्टर प्लान के नाम पर चला बुलडोजर

आम आदमी पार्टी का सभी संभागों में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया जाएगा, जिसमे पार्टी के संभाग स्तर पर तैय्यारियों के साथ ही संभाग स्तर की समस्याओं पर पार्टी के रुख और आगे की रणनीति पर मीडिया से बात की जाएगी। 24 अप्रैल से प्रदेश के सातों संभाग में कार्यकर्ता सवांद यात्रा की शुरुआत की जा रही हैं। यह यात्रा 24 अप्रैल को भरतपुर, 25 अप्रैल - जयपुर, 26 अप्रैल - अजमेर, 27 अप्रैल – कोटा, 28 अप्रैल – उदयपुर, 29 अप्रैल – जोधपुर, 30 अप्रैल – बीकानेर, 01 मई – गंगानगर और 02 मई को हनुमान गढ़ में होगी। इससे इन जिलों में पार्टी कैडर को मजबूत कर आगामी चुनावों की रणनीति तय की जायेंगी।

आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता सवांद यात्रा के लिए 8 सदस्यों की प्रदेश कॉर्डिनेशन टीम का गठन और संभाग कोऑर्डिनेटर बनाए गए है। आम आदमी पार्टी के प्रदेश चुनाव प्रभारी विनय मिश्रा अपनी यात्रा में उम्मीदवारों की खोजने का काम भी करेंगे और यहां के मिजाज को जांचेंगे। सभी सभागों की यात्रा के बाद मिश्रा अपनी पूरी रिपोर्ट अरविंद केजरीवाल को सौंपेंगे। यात्रा का मकसद, आम आदमी पार्टी को निचले स्तर तक कैडर तैयार करना है।
