Aapka Rajasthan

Rajasthan Breaking News: जयपुर में सीरियल ब्लास्ट करने वाले 7 आरोपियों की आज कोर्ट में सुनवाई, कोर्ट ने सभी आरोपियों को भेजा जेल

 
Rajasthan Breaking News: जयपुर में सीरियल ब्लास्ट करने वाले 7 आरोपियों की आज कोर्ट में सुनवाई, कोर्ट ने सभी आरोपियों को भेजा जेल

जयपुर न्यूज डेस्क। राजस्थान की इस वक्त की बड़ी खबर में आपको बता दें कि जयपुर को सीरियल बॉम्ब ब्लास्ट से दहलाने की साजिश करने वाले 7 आरोपियों को आज चित्तौड़गढ़ न्यायालय ने न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। जयपुर और चित्तौडगढ़ एटीएस की टीम इस केस को देख रहीं है। ये सभी एटीएस की गिरफ्त में थे और आज इन सातों की रिमांड अवधि खत्म हो रही थी। जिसके चलते उनको चित्तौडगढ़ न्यायालय में पेश किया गया है।

कोरोना को लेकर सीएम आवास पर बैठक, मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग की पालना सख्ती से करवाने के निर्देश

01

एटीएस के उदयपुर प्रभारी और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनंत कुमार कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आरोपियों को पुलिस बस के जरिए सुबह चित्तौड़गढ़ लेकर आए। पीठासीन अधिकारी ओमी पुरोहित के समक्ष अनुसंधान अधिकारी ने आरोपियों से अब तक की पूछताछ के दौरान मिले सबूत और तथ्यों को रखा। दोनों ही पक्षों की दलीलें सुनने के बाद न्यायालय ने रतलाम निवासी सैफुल्ला, जुबेर, अल्तमस, मजहर खान, इमरान, आमिर खान और आमीन पठान को न्यायिक अभिरक्षा में भेजने के आदेश दिए है।

अलवर में महिलाओं ने पानी के लिए किया सड़क पर प्रदर्शन, जाम के चलते सड़क पर वाहनों की लगी कतार

02

इस बीच आरोपियों की सुरक्षा व्यवस्था में स्पेशल कमांडो के अलावा स्थानीय पुलिस के अधिकारी और जवान भी तैनात रहे है। बाद में सभी आरोपियों को जिला जेल में भेजा गया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश किए जाने के दौरान रतलाम से उनके कई परिजन भी न्यायालय परिषद में देखे गए। आपको बता दें कि 30 मार्च को निंबाहेड़ा सदर पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक कार से 12 किलोग्राम आरडीएक्स और बम बनाने की सामग्री पकड़ी थी। साथ ही मौके से जुबेर सैफुल्ला और अल्तमस को गिरफ्तार किया था। उनकी निशान देह के आधार पर एटीएस की टीम ने अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया।

चूरू में अचानक असंतुलित ​होकर पलटी कार, दुर्घटना पिता पुत्र की हुई दर्दनाक मौत

03

आरोपियों से पूछताछ में जयपुर में बम ब्लास्ट की साजिश रचने का खुलासा होने के बाद एटीएस भी हरकत में आई और इस मामले को अपने अधीन ले लिया। आरोपियों से पूछताछ के आधार पर बाद में एटीएस ने रतलाम से ही चार और आरोपियों को अपनी गिरफ्त में ले लिया है। रिमांड अवधि समाप्त होने के बाद आज सभी सातों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है।