Aapka Rajasthan

Rajasthan Breaking News: अलवर में 300 साल पुराने तीन मंदिरों को तोड़ा गया, मास्टर प्लान के नाम पर चला बुलडोजर

 
Rajasthan Breaking News: अलवर में 300 साल पुराने तीन मंदिरों को तोड़ा गया, मास्टर प्लान के नाम पर चला बुलडोजर

अलवर न्यूज डेस्क। राजस्थान की इस वक्त की बड़ी खबर अलवर जिले से सामने आ रहीं है। राजस्थान के अलवर में नगर पालिका परिषद की तरफ से बुलडोजर एक्शन का मामला सामने आया है। यहां 300 साल पुराने मंदिरों पर सरकार ने बुलडोजर चलवाया है। जिसका स्थानीय लोगों का विरोध किया है। जानकारी के मुताबिक, अलवर जिले के राजगढ़ में मास्टर प्लान के नाम पर प्राचीन भवनों, दुकानों पर बुलडोजर चलवा दिया गया है। कार्रवाई करने वाले अधिकारियाों ने विकास के नाम पर मंदिरों को भी तोड़ दिया है।

चूरू में अचानक असंतुलित ​होकर पलटी कार, दुर्घटना पिता पुत्र की हुई दर्दनाक मौत

01

बुलडोजर की कार्रवाई से राजगढ़ कस्बे का मुख्य मार्ग खंडर में तब्दील हो गया है। भवनों व दुकानों को बिना किसी मुआवजे के मास्टर प्लान का हवाला देकर ध्वस्त कर दिया गया है। प्रशासन की कार्रवाई से मंदिर की मूर्तियां खंडित हुई हैं। इस दौरान ड्रील से तोड़ा गया 300 साल पुराना शिवलिंग भी टूट गया। लोगों का आरोप है कि विकास के नाम पर साजिश के तहत मंदिर तोड़े गए हैं। प्रशासन की इस कार्रवाई का लोगों ने भी विरोध किया है।

जयपुर में सीरियल ब्लास्ट करने वाले 7 आरोपियों की आज कोर्ट में सुनवाई, कोर्ट ने सभी आरोपियों को भेजा जेल


अलवर में हुई कार्रवाई के बाद बीजेपी सांसद और केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा अलवर में 300 साल पुराना शिव मंदिर तोड़ना राजस्थान की कांग्रेस सरकार धर्मविरोधी मानसिकता को दर्शाता है। मुख्यमंत्री जी, अच्छा होता कि यह बुलडोजर आप दंगाइयों और अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करने में प्रयुक्त करते है।