Aapka Rajasthan

Rajasthan Breaking News: नागौर में चाय व्यापारी के घर नकली आयकर छापा मारी का खुलासा, एक महिला सहित दो आरोपी गिरफ्तार

 
Rajasthan Breaking News: नागौर में चाय व्यापारी के घर नकली आयकर छापा मारी का खुलासा, एक महिला सहित दो आरोपी गिरफ्तार

नागौर न्यूज डेस्क। राजस्थान की बड़ी खबर में आपको बता दें कि राजस्थान के नागौर शहर में 7 दिन पहले इनकम टैक्स रेड के नाम से धमकाकर चाय व्यापारी को लूटने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने बड़ी कारवाई करते हुए इनकम टैक्स ऑफिसर बनकर चाय व्यापारी के साथ लूट करने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर इस मामले का खुलासा किया है। पुलिस ने एक महिला सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है। बाकी 4 आरोपियों को भी आइडेंटिफाई कर लिया गया है और सभी की तलाश की जा रही है।

अलवर में मंदिर तोड़ने का मामला पहुंचा हाईकोर्ट, याचिका में मास्टर प्लान की आड़ में बताई गलत कार्रवाई


पुलिस ने इस लूट वारदात का खुलासा करते हुए बताया है कि लूट का मास्टरमाइंड चाय व्यापारी के घर के पास रहने वाला युवक ही है। उसने ही फर्जी इनकम टैक्स ऑफिसर्स बनकर बदमाशों को यहां बुलाया था। मास्टरमाइंड आरोपी बदमाशों के साथ इनोवा गाड़ी कर व्यापारी के घर भी पहुंचा और वारदात के बाद उसी इनोवा से सभी साथियों को लेकर फरार हो गया। वारदात के दौरान उसने खुद के चेहरे को मास्क से ढका रखा था। 

विद्युत विभाग के नाम से ठगी का मामला, साइबर ठग उपभोक्ता के बैंक खातों से उड़ा रहें लाखों रूपए

01

आरोपी मास्टरमाइंड पर पहले से मर्डर और जुए-सट्टे के मामले चल रहे हैं। शुरुआती जांच में ही पुलिस का शक उस पर गहरा गया था। इसके बाद जब उसकी मोबाइल लोकेशन और डिटेल चेक की गई तो पूरा मामला ही खुल गया है। फिलहाल पुलिस ने उसे और वारदात में शामिल एक महिला को बाड़मेर से गिरफ्तार कर लिया है और बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है। 

02

पिछले सोमवार को नागौर शहर निवासी चाय व्यवसायी पुनीत दरक के नक्कास गेट स्थित मकान पर सुबह 6 बजे एक महिला और एक पुलिस की वर्दी पहने शख्स समेत कुल 6 जने पहुंचे थे। उन्होंने व्यापारी पुनीत दरक को बताया कि वे इनकम टैक्स ऑफिस से है और उनके घर आयकर विभाग की रेड पड़ी है। इसके बाद वो घर में तलाशी लेने लग गए। इससे पहले कि कुछ समझते वो घर में रखे 15 हजार रुपए कैश और करीब 50 हजार रुपये कीमत के 30 चांदी के नोट लेकर घर से निकल गए। वहीं पुलिस ने इस मामले में दो जनों को गिरफ्तार कर लिया है और बाकि आरोपियों की तलाश की जा रही है।