Aapka Rajasthan

Rajasthan Breaking News: विद्युत विभाग के नाम से ठगी का मामला, साइबर ठग उपभोक्ता के बैंक खातों से उड़ा रहें लाखों रूपए

 
Rajasthan Breaking News: विद्युत विभाग के नाम से ठगी का मामला, साइबर ठग उपभोक्ता के बैंक खातों से उड़ा रहें लाखों रूपए

जयपुर न्यूज डेस्क। राजस्थान की इस वक्त की बड़ी खबर में आपको बता दें कि राजस्थान विद्युत विभाग के नाम से ठगी का मामला सामने आया है। राजस्थान डिस्कॉम की साइबर ठग छवि खराब कर रहे है। उपभोक्ताओं को अनाधिकृत मोबाइल नम्बरों से मैसेज भेजे जा रहे है और इन मैसेज में बिजली बिल बकाया होने का जिक्र करते हुए चेतावनी मिल रही है। साथ ही अनाधिकृत नम्बर देकर सम्पर्क करने का सुझाव दिया जा रहा है। इन नंबरों पर संपर्क करते हुए उपभोक्ता के खाते से बड़ी राशि उड़ाई जा रहीं है।

नागौर में वाटर शेड डिपार्टमेंट का JEN हरिशंकर ट्रैप, एसीबी ने 15 हजार रूपए की रिश्वत ले​ते किया गिरफ्तार

01

राजस्थान विद्युत विभाग के नाम से साइबर ठग राजस्थान डिस्कॉम की छवि को खराब कर रहें है। साइबर ठग उपभोक्ताओं को अनाधिकृत मोबाइल नम्बरों से मैसेज भेजे जा रहे है। मैसेज में बिजली बिल बकाया होने का जिक्र करते हुए चेतावनी भी दी जा रहीं है। साथ ही अनाधिकृत नम्बर देकर सम्पर्क करने का सुझाव दिया जा रहा है। जब उपभोक्ता करते है, साइबर ठग उनके नम्बरों पर लिंक भेज रहे है। 

अलवर में मंदिर तोड़ने का मामला पहुंचा हाईकोर्ट, याचिका में मास्टर प्लान की आड़ में बताई गलत कार्रवाई

02

साइबर ठगों के द्वारा भेजे गए इस लिंक को डाउनलोड करते ही उपभोक्ता का मोबाइल हैक हो रहा है और फिर साइबर ठग उपभोक्ता के बैंक खातों से बड़ी राशि पार कर रहे है। पिछले दिनों इसके चलते 2-3 उपभोक्ता लाखों की ठगी के शिकार हो चुके है। ऐसे में अब प्रशासन अलर्ट मोड़ पर दिखाई दिया है और लोगों को इस प्रकार के साइबर ठगों के झांसे में ना आने की अपील की है।

01

इस तरह की घटनाओं पर जयपुर डिस्कॉम प्रशासन ने अलर्ट जारी किया। जयपुर डिस्कॉम के एमडी अजीत सक्सेना ने कहा कि इस तरह के कोई मैसेज नहीं भेजे जा रहे है. डिस्कॉम की अधिकृत आईडी जेवीवीएनएल के नाम से ही संदेश भेजे जाते है। यदि किसी को अन्य किसी नम्बर से मैसेज मिलता है तो उसे नजरअंदाज करें और इसकी सूचना डिस्कॉम कार्यालय में आकर दे सकते है।