Aapka Rajasthan

Rajasthan Breaking News: अलवर में मंदिर तोड़ने का मामला पहुंचा हाईकोर्ट, याचिका में मास्टर प्लान की आड़ में बताई गलत कार्रवाई

 
Rajasthan Breaking News: अलवर में मंदिर तोड़ने का मामला पहुंचा हाईकोर्ट, याचिका में मास्टर प्लान की आड़ में बताई गलत कार्रवाई

जयपुर न्यूज डेस्क। राजस्थान की बड़ी खबर में आपको बता दें कि राजस्थान के अलवर जिले के सराय मोहल्ले में 300 साल पुराना शिव मंदिर तोड़े जाने का मामला सड़क से लेकर अब राजस्थान हाइकोर्ट पहुंच चुका है। इस मामले में आज राजस्थान उच्च न्यायालय में एडवोकेट अमितोष पारीक की ओर से याचिका लगाई गई है जिसमें राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ जिला कलेक्टर, सब डिविशनल मजिस्ट्रेट, एग्जीक्यूटिव अफसर नगरपालिका अवं अन्य को दोषी बताया गया है। 

हाईकोर्ट ने पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट सहित उनके गुट के अन्य विधायकों को जारी किया नोटिस


राजस्थान हाईकोर्ट के वकील अमितोष पारीक ने बताया कि राजगढ़ अलवर में सरकार द्वारा असंवैधानिक अवं कानून विरोधी तरीके से मास्टर प्लान की आड़ में आम जनता के घरों को व्यापारियों की दुकानों और प्राचीन शिव मंदिर के साथ अन्य मंदिरों को तोडा गया जिसके विरुद्ध हमने प्रकाश ठाकुरिया बनाम राज्य सरकार व अन्य के खिलाफ जनहित याचिका दायर कर दी है। एडवोकेट पारीक ने बताया कि असंवैधानिक तरीके से तोड़फोड़ करना और शिव मंदिर को तोड़ने से हिन्दू समाज की भावनाओं को ठेस पहुची है और निर्दोष लोगों के मूल अधिकारों का हनन हुआ है। इन सब बातों को ध्यान में रखकर हमने जनहित याचिका लगाई है।

नागौर में वाटर शेड डिपार्टमेंट का JEN हरिशंकर ट्रैप, एसीबी ने 15 हजार रूपए की रिश्वत ले​ते किया गिरफ्तार

02

राजस्थान के अलवर जिले में मंदिर तोड़ने की कार्रवाई को लेकर बीजेपी और कांग्रेस के बीच घमासन मचा हुआ है। कांग्रेस इस कार्रवाई का जिम्मेदार बीजेपी बोर्ड को बता रही है, तो बीजेपी इसके लिए राज्य की कांग्रेस सरकार के इशारे पर की गई कार्रवाई बताते हुए कांग्रेस को हिंदु विरोधी सरकार बताई रही है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद राज्यवर्धन राठौड़ ने इस मुद्दे को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि वो एक समुदाय विशेष के लिए तुष्टिकरण की राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि तुष्टिकरण की राजनीति हो रही है और फर्क बिल्कुल साफ है, उन्हें केवल अपने वोट बैंक को संदेश पहुंचाना है।

02

ऐसे में अब यह मामला हाईकोर्ट पहुंच चुका है और जल्द ही अब इस मामले पर सुनवाई भी की जायेंगी। जिसमें यह साफ हो जायेंगा कि यह किसी गलती से हुई घटना है। मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा कि भाजपा को पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए। खाचरियावास ने कहा कि राजगढ़ में उन्होंने मंदिर तोड़ा है और मंदिर तोड़कर उन्होंने झूठ भी बोला. दस्तावेजी सबूत हैं सबके पास कि नगरपालिका में उनके ही बोर्ड ने इस आशय का प्रस्ताव रखा। मंत्री खाचरियावास ने आरोप लगाया कि भाजपा पूरे राज्य में दंगे करवाने का षड्यंत्र कर रही है और सोशल मीडिया का दुरुपयोग कर राजस्थान में हारी हुई बाजी को जीतना चाहती है।