Rajasthan Breaking News: जयपाल पूनिया मर्डर केस में बड़ा अपडेट, हत्या में शामिल शूटर रणजीत को किया गिरफ्तार
नागौर न्यूज डेस्क। राजस्थान की बड़ी खबर नागौर के नावां में जयपाल मर्डर केस में बड़े अपडेट के रूप में सामने आई है। नमक कारोबारी और भाजपा नेता हत्याकांड में हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं। नागौर पुलिस ने इस मामले में हरियाणा सीकर बॉर्डर से एक शार्प शूटर को भी गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए शार्प शूटर ने बताया है कि वो प्रोफेशनल क्रिमिनल है और उनकी गैंग है। इस मर्डर की डीलिंग उसके एक साथी ने नावां एमएलए महेंद्र चौधरी के बहनोई के भाई कुलदीप से की थी।

कारोबारी और भाजपा नेता को लगी दोनों गोलियां भी उसी ने फायर की थी। वो पाटन थाने का हिस्ट्रीशीटर है, इसके खिलाफ 12 मामले दर्ज है। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है और उसके बाकी साथियों की तलाश कर रही है। इससे पहले इस मामलें में नावां एमएलए महेंद्र चौधरी के भाई मोती सिंह चौधरी सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया था। पूछताछ में खुलासा हुआ है कि मर्डर से पहले मुख्य आरोपी मोती सिंह ने हरियाणा निवासी अपने बहन के देवर कुलदीप के जरिये हरियाणा की प्रोफेशनल किलिंग गैंग को भाजपा नेता और नमक कारोबारी पुनिया की हत्या का जिम्मा सौंपा था। इसके बाद ही मोती सिंह और कुलदीप समेत कुल 11 जनों ने मिलकर मर्डर को अंजाम दिया।

नागौर एसपी राममूर्ति जोशी ने बताया कि नावां मर्डर केस में पुलिस ने पकडे गए 5 आरोपियों से पूछताछ के बाद हरियाणा सीकर बॉर्डर स्थित एक ढाणी से शार्प शूटर रणजीत गुर्जर निवासी दादाला ढाणी सीकर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि जयपाल पुनिया पर लगी दोनों गोलियां उसी ने ही फायर की थी। ये पाटन थाने का हिस्ट्रीशीटर भी है। इसकी और इसके कुछ साथियों ने प्रोफेशनल बदमाश गैंग बना रखी है। इसके एक साथी और कुलदीप की मर्डर को लेकर डीलिंग हुई थी। इसके बाद वह अपने 5 साथियों के साथ नावां पहुंचा और जयपाल पुनिया पर फायर कर उसकी हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रहीं है और जल्द ही इनको कोर्ट में पेश किया जायेंगा।
