Aapka Rajasthan

Rajasthan Breaking News: जयपुर में बीजेपी के महामंत्रियों की बैठक के साथ महामंथन संपन्न, बीजेपी के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं में भरेंगे जोश

 
Rajasthan Breaking News: जयपुर में बीजेपी के महामंत्रियों की बैठक के साथ महामंथन संपन्न, बीजेपी के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं में भरेंगे जोश

जयपुर न्यूज डेस्क। राजस्थान की बड़ी खबर में आपको बता दें कि भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की तीन दिवसीय'महामंथन बैठक आज संपन्न हो गई है। राजधानी जयपुर में लीला पैलेस आमेर में चल रही तीसरे और अंतिम दिन की बैठक में आज संगठन महामंत्रियों के बीच संवाद व चर्चा के साथ समाप्त हुई है। आज सुबह 11 बजे से शुरू हुआ बैठकों का सिलसिला शाम 4 बजे तक चला है। इसके बाद सभी पदाधिकारी आगामी विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव में पार्टी को जीत के मिशन का संकल्प लेने के साथ अपने-अपने राज्यों की ओर रवाना हुए है।

कोटा में बिजली को लेकर कॉलेज में हंगामा, नारेबाजी करते हुए पहुंचे छात्रों ने प्राचार्य कक्ष में किया अंधेरा


राजधानी जयपुर में तीन दिन तक महामंथन की बैठक में शामिल हुए तमाम पदाधिकारी काफी उत्साहित नज़र आए है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सम्बोधन में दिए जीत के मन्त्र के साथ ही बैठक में दिए गए टास्क के साथ अब सभी पदाधिकारी अपने राज्यों में जाकर प्रदेश स्तरीय टीमों और कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगे। 

बढ़ती पेट्रोल और डीजल की दरों में राहत, केंद्र सरकार ने इन उत्पादों पर एक्साइज ड्यूटी को कम करने का किया फैसला


भाजपा की जयपुर में हुई इस महत्वपूर्ण बैठक के बाद पार्टी राजस्थान विधानसभा 2023 के साथ  अगला मिशन गुजरात और हिमाचल प्रदेश में इसी साल प्रस्तावित चुनाव हैं। इसके साथ ही वर्ष 2023 में राजस्थान और छत्तीसगढ़ सहित विभिन्न राज्यों में विधानसभा चुनाव और फिर वर्ष 2024 में लोकसभा चुनाव में जीत हासिल करने का भी लक्ष्य लेकर पार्टी अपने कदम आगे बढ़ा रही है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा कल देर शाम को चार्टर विमान से जयपुर से दिल्ली के लिए रवाना हुए है। राष्ट्रीय महामंत्रियों की बैठक में शामिल हुए अन्य राष्ट्रीय पदाधिकारियों के भी आज अपने-अपने राज्यों की ओर लौट गए है।