Aapka Rajasthan

Rajasthan Suicide Case: दुल्हन के हाथों से अभी भी मेहंदी भी नही उतरी और पति ने किया सुसाइड, कमरे में पत्नी की साड़ी से फंदा बनाकर दी जान

 
Rajasthan Suicide Case: दुल्हन के हाथों से अभी भी मेहंदी भी नही उतरी और पति ने किया सुसाइड, कमरे में पत्नी की साड़ी से फंदा बनाकर दी जान

कोटा न्यूज डेस्क। राजस्थान के कोटा जिले में आत्महत्या के मामले अभी थम नहीं रहें है। कोटा में बीटेक की पढ़ाई कर चुके एक युवक ने अपनी शादी के दो माह बाद फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है। सुसाइड से पहले मात-पिता का फोन कर हालचाल पूछा। पत्नी खाना बना रही थी। इस दौरान कमरे में फांसी का फंदा लगा लिया। थोड़ी देर बाद पत्नी खाना लेकर कमरे में पहुंची। गेट अंदर से बंद था। दरवाजा तोड़ा तो युवक फांसी पर लटका हुआ था। घटना विज्ञाननगर थाना क्षेत्र की है। आज एमबीएस हॉस्पिटल की मोर्चरी में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द किया। युवक संदीप मीणा बूंदी का रहने वाला था। दो महीने पहले ही दीक्षा से उसकी शादी हुई थी। प्रथम दृष्टया प्रेम प्रसंग के चलते युवक के आत्महत्या करने की बात सामने आ रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

चुनावों के कारण सचिन पायलट पर नहीं होंगी अनुशासनात्मक कार्रवाई, राजस्थान की 10 टॉप ब्रेकिंग न्यूज देखें 30 सेंकड़ में

01

मृतक संदीप ने बीटेक की पढ़ाई की थी। फिलहाल आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी में संविदा पर काम कर रहा था। परिवार में इकलौता बेटा था। दो बहनों की शादी हो चुकी है। पिता साहब लाल बैंक मैनेजर की पोस्ट से रिटायर्ड हैं। उनका बूंदी में लाखेरी के पापड़ी में खेत व मकान है। एक मकान कोटा के विज्ञान नगर इलाके में भी है। संदीप अपनी पत्नी के साथ कोटा वाले मकान में रह रहा था। संदीप के परिजन भी आते जाते रहते थे। 5 दिन पहले परिजन गांव में खेती संभालने गए थे।

देश और प्रदेश में आज बाबा साहेब अंबेड़कर की मनाई जा रहीं जयंती, जाने अंबेडकर जयंती का इतिहास

01

सुसाइड वाले दिन पति पत्नी दोनों घर पर थे। पत्नी किचन में खाना बना रही थी। संदीप अपने कमरे में था। शाम करीब 7 बजे पत्नी दीक्षा खाना लेकर कमरे में गई। संदीप ने गेट नहीं खोला। उसी दौरान संदीप का दोस्त जीशान घर आया। दोनों ने मिलकर गेट तोड़ा। फिर हॉस्पिटल लेकर आए। विज्ञाननगर थाना हेड कॉन्स्टेबल गोविंद ने बताया कि युवक ने देर शाम को पंखे से साड़ी का फंदा लगाकर सुसाइड किया है। फिलहाल कारणों का पता नहीं लगा है। जांच के बाद स्थिति साफ होगी।