Aapka Rajasthan

Rajasthan Breaking News: कोटा में आकाश मॉल को किया गया सीज, सुरक्षा के साधनों में कमी के चलते प्रशासन ने उठाया सख्त कदम

 
Rajasthan Breaking News: कोटा में आकाश मॉल का किया गया सीज, सुरक्षा के साधनों में कमी के चलते प्रशासन ने उठाया सख्त कदम

कोटा न्यूज डेस्क। राजस्थान की बड़ी खबर कोटा जिले से सामने आ रहीं है। नगर निगम कोटा की अग्निशमन टीम ने आज एरोड्रम स्थित आकाश मॉल पर पहुंचकर इस बिल्डिंग को सीज कर  दिया है। फायर एनओसी आकाश मॉल के पास नहीं थी। इसके चलते नगर निगम की टीम ने कई नोटिस उन्हें दिए, लेकिन नोटिस का जवाब भी आकाश मॉल के संचालक नहीं दे रहे थे। ऐसे में नगर निगम दक्षिण आयुक्त राजपाल सिंह के आदेश के बाद मॉल को सीज कर दिया गया है। इसमें सिनेमाघर, आधार सेंटर के अलावा कई ऑफिस और रेस्टोरेंट संचालित होते हैं। शहर के बीचोबीच स्थित यह बिल्डिंग कई सालों से बिना फायर एनओसी के ही संचालित हो रही थी। जिसे आज प्रशासन ने सीज कर दिया है।

डूंगरपुर जिले में हथियारबंद अज्ञात बदमाशों ने किया बारात पर हमला, 25 बाराती गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

01

सीज कार्रवाई करने दक्षिण के चीफ फायर ऑफिसर दीपक राजौरा, उत्तर के जलज घसीजा व असिस्टेंट फायर ऑफिसर देवेंद्र गौतम सहित पूरा अमला पहुंचा है। अचानक निगम की फायर टीम को देखते हुए मॉल के सिक्योरिटी गार्ड भी सकते में आ गए। इसके बाद उसने मॉल के मालिक और संचालकों को फोन किया, लेकिन मालिक मॉल तक पहुंचते उससे पहले ही नगर निगम की अग्निशमन अनुभाग टीम ने मॉल को सीज कर दिया।

गहलोत सरकार की बढ़ती मुश्किलें, अब खेलमंत्री अशोक चांदना ने की इस्तीफे की मांग

02

चीफ फायर ऑफिसर दीपक राजौरा ने बताया कि अग्निशमन की टीम ने आकाश मॉल संचालकों को बीते 5 सालों से कई नोटिस दिए हैं। मैंने खुद ने 2021 में तीन नोटिस इस मॉल संचालकों को दिए थे। उन्होंने कहा कि हमने कई बार फायर सेफ्टी के उपकरणों की जांच की, जिन्हें हम भी नहीं चला पा रहे थे। ऐसे में आम व्यक्ति कैसे इनका उपयोग कर पाएगा? साथ ही इस मॉल में चल रहे सिनेमा घर में भी बड़ी संख्या में लोग आते हैं, लेकिन वहां भी फायर फाइटिंग के कोई इंतजाम नहीं हैं। मॉल संचालक फायर एनओसी को रिन्यूअल भी नहीं करा रहे थे और नई एनओसी के लिए भी आवेदन नहीं कर रहे थे। जिसके चलते आज मॉल का सीज किया गया है।

02

मॉल में फायर सेफ्टी के उपकरण चालू हालात में भी नहीं हैं। सीएफओ जलज घसीजा ने बताया कि पूरे कोटा दक्षिण और उत्तर नगर निगम के एरिया में 1000 बिल्डिंगों को नोटिस दिए हुए हैं। इनमें कई हाईराइज रेजिडेंशियल बिल्डिंग, हॉस्पिटल, कोचिंग संस्थान, हॉस्टल, होटल, मैस, स्कूल, बड़े शोरूम और इंडस्ट्रियल फैक्ट्रियां शामिल हैं। सभी को कई बार चेतावनी भी दी जा चुकी है। ऐसे में अब उच्चाधिकारियों के निर्देश पर सख्ती शुरू की जा चुकी है।