Aapka Rajasthan

Rajasthan Breaking News: गहलोत सरकार की बढ़ती मुश्किलें, अब खेलमंत्री अशोक चांदना ने की इस्तीफे की मांग

 
Rajasthan Breaking News: गहलोत सरकार की बढ़ती मुश्किलें, अब खेलमंत्री अशोक चांदना ने की इस्तीफे की मांग

जयपुर न्यूज डेस्क। राजस्थान की इस वक्त की बड़ी खबर में आपको बता दें कि राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत सरकार की मुश्किलें लगात्तार बढ़ती जा रहीं है। राजस्थान में अशोक गहलोत सरकार के खिलाफ उनके ही मंत्री नजर आ रहे हैं। पहले मंत्री गणेश घोघरा और फिर अब राजस्थान सरकार में खेलमंत्री अशोक चांदना की नाराजगी की बात सामने आई है। उन्होंने सीएम अशोक गहलोत से पद मुक्त कर इस्तीफा देने की मांग की है। 

जालोर में 250 फीट गहरे बोरवेल में गिरा बच्चा, देशी तकनीक के जरिए किया गया सफल रेस्क्यू

01

खेलमंत्री अशोक चांदना ने अपने विभाग से मुक्त करने की बात कहते हुए ट्विटर पर लिखा है कि, माननीय मुख्यमंत्री जी मेरा आपसे व्यक्तिगत अनुरोध है कि मुझे इस ज़लालत भरे मंत्री पद से मुक्त कर मेरे सभी विभागों का चार्ज कुलदीप रांका को दे दिया जाए, क्योंकि वैसे भी वो ही सभी विभागों के मंत्री हैं। आपको बता दें कि कुलदीप रांका सीएम गहलोत के मुख्य सचिव हैं।

डूंगरपुर जिले में हथियारबंद अज्ञात बदमाशों ने किया बारात पर हमला, 25 बाराती गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती


इससे पहले कांग्रेस के विधायक गणेश घोघरा ने भी प्रशासन पर काम नहीं करने का आरोप लगाकर इस्तीफा दे रखा है। कांग्रेस के विधायक राजेन्दर सिंह बिधूड़ी ने भी अशोक गहलोत सरकार पर सवाल खड़े किये हैं। अब अशोक चांदना ने इस्तीफे की मांग की है। वहीं, राज्य में अगले महीने राज्यसभा की चार सीटों के लिए चुनाव भी होना है। इस बीच इस तरह की नाराजगी सरकार के लिए चिंता का सबब बनी हुई है और इससे कांग्रेस सरकार की मुश्किले और भी बढ़ सकती है।

01


राज्य से राज्यसभा की चार सीटों के लिए अगले महीने चुनाव होने जा रहे हैं और इससे पहले कांग्रेस एकजुट दिखाने की कोशिश कर रही है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने गुरुवार दिन में भी ही कहा था कि कांग्रेस एक है और एकजुट है राज्यसभा की चार में से तीन सीटें जीतेगी। वहीं मुख्य विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी ने चांदना के ट्वीट को लेकर सत्तारूढ़ कांग्रेस पर निशाना साधा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनियां ने चांदना के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए लिखा कि जहाज डूब रहा है…2023 के रुझान आने शुरू हो गए है।