Aapka Rajasthan

Rajasthan Breaking News: कोटा में एसीबी में की बड़ी कार्रवाई, पटवारी को 40 हजार की रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

 
Rajasthan Breaking News: कोटा में एसीबी में की बड़ी कार्रवाई, पटवारी को 40 हजार की रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

कोटा न्यूज डेस्क। राजस्थान की बड़ी खबर में आपको बता दे कि एसीबी की झालावाड़ की टीम ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए कोटा जिले के बपावर कलां कस्बे में एक पटवारी और दलाल को 40 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी जमीन की पैमाइश करने की एवज में किसान से 80 हजार रुपए की रिश्वत मांग रहे थे। मामले का सत्यापन होने के बाद झालावाड़ एसीबी ने कार्रवाई को अंजाम देते हुए दोनों आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। 

इंडियन आर्किटेक्चर फेस्टिवल की आज से शुरूआत, जयपुर के होटल क्लार्क्स आमेर में हुआ उद्घाटन समारोह

01

झालावाड़ एसीबी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भवानी शंकर मीणा ने बताया कि उन्हें एक किसान परिवादी ने उन्हें शिकायत दी थी कि उसकी कोटा जिले के सांगोद तहसील के लटूरी गांव में जमीन है। जिसकी पैमाइश करने की एवज में पटवारी की धनवीर मीणा रिश्वत की मांग कर रहा है। इस मामले का सत्यापन होने के ट्रैप कार्रवाई की गई। ऐसे में कोटा जिले के बपावर कलां स्थित पटवार घर पर रिश्वत लेकर आरोपी धनवीर मीणा ने परिवादी को बुलाया था और रिश्वत लेते ही आरोपी को एसीबी की टीम ने गिरफ्तार कर लिया।

बीकानेर में कारोबारी पर दिनदहाड़े फायरिंग, बदमाशों ने रंगदारी के मांगे एक करोड़ रूपए

02

पटवारी ने रिश्वत की 40 हजार रुपए की राशि लेते ही एसीबी की टीम पटवारी के घर पर पहुंच गई, लेकिन पटवारी धनवीर मीणा को इसका शक हो गया और उसने यह राशि बपावर कला निवासी कन्हैयालाल को दे दी। इसके बाद कन्हैयालाल ने पटवार भवन के पीछे गली में इस राशि को फेंक दिया। जहां से रिश्वत की राशि को एसीबी की टीम ने बरामद कर लिया। साथ ही आरोपी कन्हैयालाल को भी गिरफ्तार कर लिया है। आज एसीबी आरोपी को कोर्ट में पेश करेंगी।