Aapka Rajasthan

Rajasthan Breaking News: इंडियन आर्किटेक्चर फेस्टिवल की आज से शुरूआत, जयपुर के होटल क्लार्क्स आमेर में हुआ उद्घाटन समारोह

 
Rajasthan Breaking News: इंडियन आर्किटेक्चर फेस्टिवल की आज से शुरूआत, जयपुर के होटल क्लार्क्स आमेर में हुआ उद्घाटन समारोह

जयपुर न्यूज डेस्क। राजस्थान की इस वक्त की बड़ी खबर में आपको बता दें कि आज जयपुर के आमेर होटल क्लार्क्स में इंडियन आर्किटेक्चर फेस्टिवल का तीन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इसके उद्घाटन समारोह सीएम अशोक गहलोत मुख्य अतिथि और यूड़ीएच मंत्री शांति धारीवाल विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए है। आज 20 अप्रैल 2022 से तीन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। 

तकनीकी सहायक तृतीय भर्ती परीक्षा पहले दिन ही विवादों में आई, राजधानी इंजीनियरिंग कॉलेज में हुआ हंगामा

01

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ आर्किटेक्ट्स-राजस्थान चैप्टर के अध्यक्ष तुषार सोगानी ने कहा कि राजस्थान आर्किटेक्चर फेस्टिवल एक ऐतिहासिक आयोजन होगा, जो एक संवाद बनाने, हितधारकों के साथ जुड़ाव को मजबूत करने और नवीनतम उत्पादों और नवाचारों को प्रदर्शित करने के लिए एक मंच प्रदान करके डिजाइन के क्षेत्र में वास्तुकला समुदाय को एकीकृत करेगा। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य वास्तुकला के क्षेत्र में जुड़ने, संवाद करने और आगे बढ़ने का एक माध्यम बनना है। यह फेस्टिवल राजस्थान के आर्किटेक्चर और संस्कृति को वर्कशॉप्स, हैरिटेज वॉक, एक्जीबिशन, क्लचरल इंवनिंग्स और कई अन्य माध्यमों द्वारा प्रदर्शित किया जाएगा।

बीकानेर में कारोबारी पर दिनदहाड़े फायरिंग, बदमाशों ने रंगदारी के मांगे एक करोड़ रूपए

01

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ आर्किटेक्ट्स-राजस्थान चैप्टर आर्किटेक्चर पर तीन दिवसीय कॉन्क्लेव की मेजबानी करने जा रहा है। राजस्थान आर्किटेक्चर फेस्टिवल 20 से 22 मई तक ‘मेटमॉर्फसिस इन आर्किटेक्चर हैरिटेज टू मॉर्डन विषय पर आयोजित किया जाएगा। इस कॉन्क्लेव में दुनियाभर के 26 से अधिक देशों के 1500 से अधिक वास्तुकार और डिजाइनर शामिल होेंगे। इस कॉन्क्लेव का उद्घाटन राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल द्वारा किया गया। इस फेस्टिवल में राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय प्रसिद्ध वास्तुकारों दातो डॉ केन येंग, मलेशिया, मरीना तबस्सुम, बांग्लादेश, संजय मोहे, शिरीष बेरी, गुरजीत सिंह मथारू, हबीब खान, चित्रा विश्वनाथ, डॉ. अबू सईद एम. अहमद, टैन ज़ू हान, काज़ी एम आरिफ, रीता सोह आदि सम्मिलित हुए है।