Aapka Rajasthan

Rajasthan Breaking News: बीकानेर में कारोबारी पर दिनदहाड़े फायरिंग, बदमाशों ने रंगदारी के मांगे एक करोड़ रूपए

 
Rajasthan Breaking News: बीकानेर में कारोबारी पर दिनदहाड़े फायरिंग, बदमाशों ने रंगदारी के मांगे एक करोड़ रूपए

जयपुर न्यूज डेस्क। राजस्थान की बड़ी खबर बीकानेर जिले से सामने आ रहीं है। बीकानेर में दिनदहाड़े एक कारोबारी पर फायरिंग करने का मामला सामने आया है। बीकानेर के पूगल कस्बे के पास स्थित रानीसर गांव में आज तीन युवकों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस हमले में कोई घायल नहीं हुआ लेकिन पूरे गांव में दहशत फैल गई। पुलिस ने तीन युवकों को दबोच लिया है, जिनसे अब पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने बताया है कि मामला रंगदारी का है अैार बदमाशों ने कारोबारी से एक करोड़ रूपए की मांग की थी और नहीं देने पर फायरिंग की गई है।

वरिष्ठ अध्यापक भर्ती परीक्षा 2016 का मामला, अभ्यर्थियों ने आज भीख मांगकर किया प्रदर्शन

01

पूगल से तीन किलोमीटर दूर रानीसर गांव के प्रकाश ज्याणी को पिछले दिनों किसी ने धमकी दी थी कि रुपए दें अन्यथा उस पर हमला किया जाएगा। घबराकर उसने पुलिस को सूचना दे दी। इसके बाद पूगल पुलिस लगातार युवकों की तलाश कर रही थी। गुरुवार को सुबह से रात तक पुलिस गांव में इधर-उधर चक्कर काटती रही लेकिन कोई हाथ नहीं आया। देर रात पुलिस वापस चली गई लेकिन आज सुबह अज्ञात लोगों ने कारोबारी पर हमला कर दिया।

तकनीकी सहायक तृतीय भर्ती परीक्षा पहले दिन ही विवादों में आई, राजधानी इंजीनियरिंग कॉलेज में हुआ हंगामा

01

इस हमले में कोई घायल नहीं हुआ। फायरिंग करके तीनों युवक वहां से फरार हो गए। मामले की जानकारी तत्काल पूगल पुलिस को दी गई। जहां से पूगल सहित आसपास के पुलिस थानों में भी सूचना की गई। छत्तरगढ़ पुलिस के सहयोग से इन तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया है। आशंका जताई जा रही है कि इन्हीं तीन युवकों ने हमला किया है। गिरफ्तार युवकों के नाम पुलिस ने अब तक सार्वजनिक नहीं किए हैं।