Rajasthan Breaking News: जोधपुर हिंसा को लेकर बीजेपी का प्रदेशभर में प्रदर्शन, कोटा में भाजपा कार्यकर्ता सरकार के खिलाफ उतरे सड़क पर
कोटा न्यूज डेस्क। राजस्थान की इस वक्त की बड़ी खबर में आपको बता दें कि जोधपुर में हुए पथराव व हिंसा के विरोध में कोटा में भी भाजपा कार्यकर्ता सड़क पर उतरे। बीजेपी देहात की ओर से कलेक्ट्री पर प्रदर्शन किया। राज्यपाल के नाम जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस सरकार को बर्खास्त करने की मांग की। बीजेपी पदाधिकारियों ने कांग्रेस सरकार पर तुष्टीकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया है।
जोधपुर हिंसा पर बीजेपी ने की राज्यपाल से निष्पक्ष जांच की मांग, सतीश पूनिया ने राज्यपाल को लिखा पत्र
भाजपा राजसमंद द्वारा जिलाध्यक्ष श्री मानसिंह बारहठ के नेतृत्व में सत्तारूढ़ कांग्रेस की तुष्टिकरण की राजनीति के विरोध में राजसमंद डीएम को राज्यपाल महोदय के नाम ज्ञापन सौंपा। इस दौरान राजसमंद विधायक श्रीमती दीप्ति माहेश्वरी सहित वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे । pic.twitter.com/DqLHH2fV6a
— BJP Rajasthan (@BJP4Rajasthan) May 4, 2022
देहात अध्यक्ष मुकुट नागर ने कहा कि जोधपुर में असामाजिक तत्वों द्वारा निर्दोष लोगों पर पथराव किया गया। अशोक गहलोत सरकार तुष्टीकरण की राजनीति के तहत बहुसंख्यक समाज को निशाना बना रही है। उन पर पथराव किया जा रहा है। पहले करौली में हुआ। बाद में अलवर में हुआ। तीसरी बार जोधपुर में घटना हुई। इसमें पूरी तरह सरकार दोषी है।मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गृहमंत्री का भी पदभार संभाल रखा है। वो पूरी तरह फेलियर है। उनको इस्तीफा देना चाहिए।
बीकानेर में शादी की खुशियों पर छाया मातम, पिकअप पलटने से 3 लोगों की मौत 12 घायल
सत्तारूढ़ कॉंग्रेस की तुष्टीकरण की राजनीति के कारण फैल रही अराजकता और बहुसंख्यको पर हो रहे अत्याचार पर सिरोही भाजपा जिला अध्यक्ष श्री नारायण पुरोहित के नेतृत्व में जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया। समस्त भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओ द्वारा रोष प्रकट किया। pic.twitter.com/JxSHatLq7p
— BJP Rajasthan (@BJP4Rajasthan) May 4, 2022
जोधपुर में परशुराम जयंती और ईद से 1 दिन पहले हुई पथराव-हिंसा के विरोध में करौली जिला भाजपा ने धरना-प्रदर्शन किया। भाजपाइयों ने सीनियर सेकेंडरी स्कूल स्थित गांधी प्रतिमा के सामने 2 घंटे तक धरना-प्रदर्शन किया। इसके बाद रैली के रूप में कलेक्ट्रेट पहुंचे और कलेक्टर को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। भाजपाइयों ने कांग्रेस सरकार पर तुष्टीकरण की राजनीति करने के आरोप लगाए।
राजस्थान कांग्रेस पार्टी की तुष्टीकरण की नीति, प्रदेश में फैली अशांति और बहुसंख्यको पर हो रहे अत्याचार पर भाजपा जोधपुर उत्तर जिला अध्यक्ष श्री मनोहर पालीवाल व फलोदी विधायक श्री पब्बा राम विश्नोई के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा रोष प्रकट कर जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौपा गया pic.twitter.com/LMfC5us7mu
— BJP Rajasthan (@BJP4Rajasthan) May 4, 2022
बीजेपी जिला अध्यक्ष बृजलाल डिकोलिया ने बताया कि जोधपुर में जिस तरह से जालोरी गेट पर दंगाइयों ने झगड़े की शुरुआत की, वो दुर्भाग्यपूर्ण है। प्रशासन ने घटना पर बिल्कुल ध्यान नहीं दिया, जिसके चलते 3 मई को धर्म विशेष के लोगों ने दुकानों में लूटपाट, वाहनों में तोड़फोड़ और लोगों से मारपीट की। इस दौरान उन्होंने पुलिसकर्मियों पर भी हमला कर दिया। जिलाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि करौली दंगे के बाद प्रदेश सरकार ने दंगाइयों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की, जिसके चलते दंगाइयों के हौसले बुलंद हो गए हैं।
