Rajasthan Breaking News: बारां में पंचायत सविंदाकर्मी पर दुष्कर्म का आरोप, जॉब कार्ड ऑनलाइन करवाने गई महिला को बनाया शिकार
बांरा न्यूज डेस्क। राजस्थान की बड़ी खबर बारांं जिले से सामने आ रहीं है। बारां जिले में एक महिला ने पंचायत के संविदाकर्मी के खिलाफ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। सदर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सदर थानाधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। जिसमे बताया गया है कि वह अपने जॉब कार्ड को मनरेगा कार्य के लिए ऑनलाइन करवाने गयी थी और इस दौरान आरोपी ने कमरा बंद कर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया है।

पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में महिला ने बताया कि वह जॉब कार्ड को मनरेगा कार्य के लिए ऑनलाइन करवाने पंचायत के संविदाकर्मी महेशचन्द के पास पटवार घर स्थित क्वार्टर पर गयी थी। तभी आरोपी संविदाकर्मी ने मौके का फायदा उठाते हुए पीड़िता को अपने कमरे में बैठने को कहा और कमरे की अंदर से कुंडी लगा दी और महिला के साथ जबरन दुष्कर्म किया। महिला के चिल्लाने पर उसका पति मौके पर पहुंचा और हंगामें के चलते आरोपी भाग निकला। जिसकी पुलिस तलाश कर रहीं है।
प्रदेश में भीषण गर्मी के बीच बिजली कटौती से जनजीवन प्रभावित, गांवों की जा रहीं अघोषित बिजली कटौती

महिला ने पति के साथ सदर थाना पहुचकर दुष्कर्म का मामला दर्ज कर रिपोर्ट दी है। पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट पर आरोपी संविदाकर्मी महेश के खिलाफ ज्यादती का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं। मामले की जांच एससी एसटी सेल डीएसपी श्योराजमल मीणा की ओर से किया जा रहा है। पीड़िता का मेडिकल मुआयना करवाया जाएगा। वही आरोपी की तलाश जारी है।
