Rajasthan Breaking News:जयपुर के SMS अस्पताल में ACB की बड़ी कार्रवाई, वित्तिय अधिकारी को 15.60 लाख रुपए की घूस लेते किया ट्रैप
जयपुर न्यूज डेस्क। राजस्थान की इस वक्त की बड़ी खबर में राजधानी जयपुर से सामने आई है। जहां प्रदेश के सबसे बड़े अस्पताल में देर रात रिश्वत के बड़े खेल का भंडाफोड़ हुआ है। एसीबी ने देर रात एसएमएस अस्पताल में रिश्वतखोर वित्तिय अधिकारी को गिरफ्तार किया है। एसीबी ने वित्तिय अधिकारी सहित 3 अधिकारियों को 15.60 लाख रुपए की घूस लेते ट्रैप किया है।
कोटा में एसीबी में की बड़ी कार्रवाई, पटवारी को 40 हजार की रिश्वत लेते किया गिरफ्तार
SMS अस्पताल में ACB की बड़ी कार्रवाई
— Mahanagar Times (@MahanagarTimes_) May 21, 2022
अस्पताल के वित्तीय सलाहकार ब्रजभूषण शर्मा को ACB ने किया ट्रैप
वही कैशियर अजय शर्मा और सहायक लेखाधिकारी प्रकाश शर्मा को भी किया गिरफ्तार
कुल 15.6 लाख रु की रिश्वत लेते ACB ने रंगे हाथों दबोचा#Jaipur #ACBRajasthan
रिश्वतखोर अधिकारियों की डिमांड सुनकर परिवादी ने मना कर दिया था। परिवादी ने इतनी रकम की व्यवस्था करने में असमर्थता जताई थी। इसके बाद एसीबी ने डमी करेंसी से कार्रवाई को अंजाम दिया। वित्तिय अधिकारी बृजभूषण शर्मा को 7.80 में से 5.30 लाख रुपए की डमी करेंसी दी गई। वहीं कैशियर अजय शर्मा को भी 7.80 में से 5.30 लाख रु. की डमी करेंसी दी। रिश्वतखोरों में रिश्वत की ऐसी भूख थी कि वे डमी करेंसी भी नहीं पहचान पाए। बृजभूषण शिवम नगर और अजय शर्मा महावीर नगर स्थित घर पर ट्रैप हुए है। एनेस्थीसिया मेडिकल ऑफिसर डॉ. अधोकक्षाज जोशी अभी फरार है।
राजीव गांधी के बलिदान दिवस पर पीसीसी में प्रार्थना सभा का आयोजन, प्रदेश भर आज में होंगे कई कार्यक्रम

सरकार एसएमएस अस्पताल में मरीज़ों को निशुल्क जांच सुविधा देती है। इसके लिए एक निजी सर्विस प्रोवाइडर कंपनी ने मशीनें लगाई थी। मशीनों का 5 करोड़ से ज्यादा के बिलों को पास करने के लिए घूस मांगी थी। राज. मेडिकेयर सोसायटी के एएओ प्रकाश शर्मा, कैशियर अजय शर्मा भी ट्रैप हुए हैं। घूस सीनियर मेडिकल ऑफिसर और आरएमआरएस इंचार्ज डॉ. जोशी के लिए ली जा रही थी। कैशियर अजय शर्मा के घर सर्च में एसीबी को 50 लाख रुपए की नकदी मिली है।

कैशियर अजय शर्मा कोरोना काल से अस्पताल में फाइनेंस एडवाइजर की भूमिका में है। साथ ही उसकी अस्पताल से जुड़ी हर बड़ी खरीद में अहम भूमिका भी सामने आई है। राजस्थान मेडिकल सर्विस कॉर्पोरेशन लिमिटेड में भी जिम्मेदारी दे दी।एसीबी की अलग-अलग टीमें चार स्थानों पर सर्च की कार्रवाई कर रही है। सर्च में और भी नकदी और अकूत संपत्ति सामने आने की उम्मीद जताई जा रही है। इस पूरी कार्रवाई को एसीबी के डीजी बीएल सोनी, एडीजी दिनेश एमएन के सुपरविजन में अंजाम दिया गया है।
