Aapka Rajasthan

Rajasthan Breaking News: प्रदेश में भीषण गर्मी के बीच बिजली कटौती से जनजीवन प्रभावित, गांवों की जा रहीं अघोषित बिजली कटौती

 
Rajasthan Breaking News: प्रदेश में भीषण गर्मी के बीच बिजली कटौती से जनजीवन प्रभावित, गांवों की जा रहीं अघोषित बिजली कटौती

जयपुर न्यूज डेस्क। राजस्थान की इस वक्त की बड़ी खबर में आपको बता दें कि प्रदेश में जहां पारा 47 डिग्री के पास पहुंच चुका है और गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है। इसी बीच बिजली कटौती से जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित होता दिखाई दे रहा है। भीषण गर्मी में शहर सहित ग्रामीण अंचल में घोषित-अघोषित से लोगों के पसीने छूट रहे हैं, वहीं बिजली आधारित सभी कामकाज बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं। कहीं दो घंटे तो कहीं चार से छह घंटे बिजली कटौती की जा रही है। कई इलाकों में मेंटेनेंस के नाम पर दो से चार घंटे तो कई स्थानों पर लोड शेडिंग के कारण चार से छह घंटे कटौती की जा रही है।

राजीव गांधी के बलिदान दिवस पर पीसीसी में प्रार्थना सभा का आयोजन, प्रदेश भर आज में होंगे कई कार्यक्रम

01

तन झुलसा देने वाली गर्मी में कोयले की कमी के चलते प्रदेश में बिजली की मांग और पूर्ति काफी गड़बड़ा गई है। इससे कई जिलों में  घोषित-अघोषित बिजली कटौती की जा रहीं है। भीषण गर्मी में लगातार बिजली गुल रहने से उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ रही है। विद्युत आधारित व्यवसाय करने वालों के साथ मांगलिक आयोजनकर्ताओं को भी दिक्कतें आ रही है। शहरी क्षेत्र में तो ठीक गांवों में स्थिति काफी विकट है। गांवों में घोषित कटौती के साथ दो से छह घंटे तक बिजली कटौती की जा रही है। इससे उपभोक्ताओं के हाल बेहाल हो रहे हैं।

जयपुर के SMS अस्पताल में ACB की बड़ी कार्रवाई, वित्तिय अधिकारी को 15.60 लाख रुपए की घूस लेते किया ट्रैप

02

गांवों में बिजली कटौती का समय नियत नहीं है। यहां दिन में कई बार विद्युत सप्लाई बाधित होती रहती है। शाम को 3 घंटे तक बिजली गुल रहती है। कभी-कभी देर रात तक अंधेरा पसरा रहता है। ऐसे में भीषण गर्मी में ग्रामीण क्षेत्र के लोगों का जनजीवन पूरी तरह से प्रभावित होता नजर आ रहा है। वहीं, सरकार अभी तक बिजली संकट का स्थाई समाधान निकालने में फेल साबित हो रहीं है।