Congress Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा आज लाडपुरा पहुंचेगी, राजस्थान कांग्रेस के नए प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा भी होंगे शामिल
कोटा न्यूज डेस्क। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा आज कोटा जिले के दरा स्टेशन के गणेश मंदिर से सुबह छह बजे यात्रा शुरू हुई। 10 बजे राहुल गांधी की यात्रा लाडपुरा क्षेत्र के मण्डाना पहुंचेगी, जहां लंच ब्रेक होगा। इसके बाद 3:30 बजे मण्डाना के मांदल्या रोड से यात्रा का दूसरा फेज शुरू होगा। शाम 6:30 बजे राहुल गांधी की यात्रा लाडपुरा पहुंचेगी। लाडपुरा में सासा रिसोर्ट के सामने राहुल गांधी नुक्कड़ सभा को संबोधित करेंगे। यह यात्रा का आखिरी पॉइंट होगा। कोटा के जगपुरा में मदन मोहन मालवीय फार्म हाउस योजना में भारत जोड़ो यात्रा का नाइट स्टे रखा गया है।

सुनो आज,
— Sachin Pilot (@SachinPilot) December 6, 2022
देश की आवाज़#BharatJodoYatra pic.twitter.com/EAZNEi7nMe
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का आज राजस्थान में तीसरा दिन है। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा ने हाड़ौती की सियासत को गरमा दिया है। पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के क्षेत्र से निकलकर अब यात्रा कोटा जिले में चल रही है। सुबह करीब 6 बजकर 5 मिनट पर यात्रा शुरू हुई और यात्रा करीब 9.30 बजे मंडाना पहुंची है। अब लंच ब्रेक के बाद दोपहर 3.30 बजे से यात्रा का सेकेंड फेज शुरू होगा। राहुल गांधी ने जैसलमेर-बाड़मेर से आए मांगणियार लोक कलाकारों से चर्चा की है। आज राहुल गांधी की यात्रा दर्रा कोटा नेशनल हाईवे पर चल रही है। यात्रा की स्पीड आज तेज है, क्योंकि यहां आबादी क्षेत्र नहीं है। इस बीच राहुल की यात्रा में एंबुलेंस को रास्ता दिया गया। एंबुलेंस मरीज को लेकर कोटा जा रही थी।

LIVE: #BharatJodoYatra resumes from Dara Station, Sangod | Rajasthan. https://t.co/VXexVEKeop
— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) December 7, 2022
राहुल गांधी करीब 10 किलोमीटर चलने के बाद गोपालपुरा गांव में खेत पर बने मकान में नाश्ते के लिए रुके। कांग्रेस नेता और पूर्व उपप्रधान अशोक मीणा के खेत पर बनाए मकान की छत पर राहुल गांधी ने नाश्ता किया और चाय पी। टी ब्रेक की करीब 35 मिनट का हुआ।राजस्थान कांग्रेस के नए प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा आज राहुल गांधी की यात्रा में शामिल होंगे। रंधावा देर रात 3 बजे कोटा पहुंच गए थे। राजस्थान प्रभारी बनने के बाद पहली बार राहुल गांधी से मिलेंगे।

राहुल गांधी भारत यात्रा के दौरान अलग अलग प्रोफेशन से जुड़े लोगों से बातचीत कर रहे हैं। उधर राहुल गांधी से मिलकर ज्ञापन देने वाले लोगों पर पुलिस की निगाह है। कोटा सिटी एसपी ने सभी थाना प्रभारियों को लिखित निर्देश जारी करके राहुल गांधी की यात्रा के दौरान विरोध प्रदर्शन करने वालों और ज्ञापन देने वालों पर विशेष निगरानी रखने को कहा है।
