Congress Bharat Jodo Yatra: दारा स्टेशन से राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के चौथे दिन की शुरूआत, यात्रा में राहुल गांधी के साथ उमड़ा जन सैलाब
जयपुर न्यूज डेस्क। राजस्थान में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का आज चौथे दिन है। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के चौथे दिन की शुरूआत दारा स्टेशन सांगोद से हुई है। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में दिन की शुरूआत के साथ बड़ा जन सैलाब नजर आया है। भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के साथ राजस्थान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट और प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा साथ रहे। कोटा जिले में सुकेत से प्रवेश करने पर भारत जोड़ो यात्रा का जिलाध्यक्ष सरोज मीना ने अगुवाई की है। जिसमे यात्रा के पूरे रास्ते कांग्रेस नेताओ के बैनर, पोस्टर और होडिंग लगे हुए रहे है और यात्रा में राहुल गांधी ने हजारों की संख्या में मौजूद लोगो का उत्साहवर्धन किया है।

LIVE: #BharatJodoYatra resumes from Dara Station, Sangod | Rajasthan. https://t.co/VXexVEKeop
— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) December 7, 2022
बता दे कि कोटा में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रो को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी जोर शोर से चल रही है। राजस्थान की गहलोत सरकार ने भी पूरी ताकत झोंक दी है। हर चौराहा, विश्राम स्थल, नुक्कड़ सभा, कॉर्नर मीटिंग, लंच स्थल और राहुल के रूट पर व्यवस्थाएं माकूल हो रही हैं। सड़कों को ठीक करने और रंगाई पुताई का काम दिन रात जारी है। ठहराव के स्थलों को व्यवस्थित किया जा रहा है। इंटरलॉकिंग हो रही हैं और लाइट भी लगाई जा रही है। कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी जा रही हैं। स्कूल-कॉलेज, कोचिंग और विभिन्न संगठनों को जोड़ा जा रहा है।

उजाले की दिशा में बढ़कर 'भारत जोड़ो यात्रा' ने हर कोने को रोशन कर दिया।
— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) December 6, 2022
प्रदेशवासी #BharatJodoYatra के साथ जुड़कर चल रहे हैं... #भारतजोड़ो_के_संग_राजस्थानpic.twitter.com/F3uIdpYpWr
रामगंजमंडी के सुकेत कस्बे से मंगलवार को राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा निकली। जिसको देखने के लिए कस्बे के मकानों की छतों पर हजारों की तादात में भीड़ नज़र आई। साथ ही कस्बे वासियों में राहुल को देखने की इतनी उत्सुकता थी की सड़क पर जहा तक नज़र जा रही थी वही भारी भीड़ दिखी। सुकेत के होलीखूट पर शाम 3:54 बजे राहुल गांधी ने गाड़ी से एंट्री की। जिसके बाद यात्रा की शुरुआत हुई। वही यात्रा पुराने एनएच 52 से 4 किलोमीटर होते हुए नए फॉर लेन से कमलपुरा पहुंची। जहा से 13 किलोमीटर की पदयात्रा कर मुकुंदरा के जंगल से 10 किलोमीटर तक बस से यात्रा रात्रि विश्राम स्थल मोरू कलां खेल मैदान पहुंची। जहा यात्रा का समापन हुआ।

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राजस्थान में तीसरे दिन राहुल गांधी झालावाड़ से पदयात्रा कर शाम को कोटा जिले के मोरुकलां पहुंचे। यहां रात्रि विश्राम स्थल पर उन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रीय नेताओं के साथ बड़ी टीवी स्क्रीन पर फुटबॉल मैच देखा। इस दौरान उनके साथ मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, जयराम रमेश व अन्य नेता साथ रहे। यहां उनके साथ भारत यात्री, राज्य यात्री व स्थानीय यात्रियों ने भी बैठकर पूरा मैच देखा।
