Aapka Rajasthan

Rajasthan Breaking News: वसुधंरा राजे का आज करौली दौरा, कैला देवी के दर्शन कर शोक व्यक्त करने बैंसला के पैतृक गांव जाएंगी

 
Rajasthan Breaking News: वसुधंरा राजे का आज करौली दौरा, कैला देवी के दर्शन कर शोक व्यक्त करने बैंसला के पैतृक गांव जाएंगी

करौली न्यूज डेस्क। राजस्थान की इस वक्त की बड़ी खबर करौली जिले से सामने आ रहीं है। जहां पर आज पूर्व सीएम वसुधंरा राजे सिंधिया पहुंचने वाली है। आज सुबह 11 बजे वसुधंरा राजे कैलामाता के दर्शन कर पूजा-अर्चना करेंगी। इसके बाद वसुंधरा राजे गुर्जर नेता कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला के निधन पर शोक व्यक्त करने उनके पैतृक गांव भी जाएंगी। साथ करौली में उत्पन्न तनाव के हालातो का जायजा लेने के लिए बीजेपी सर्किट हाउस में प्रशासनिक अधिकारियों से वार्ता भी करेंगी।

महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती पर बिरला सभागार में कार्यक्रम का आयोजन, सीएम अशोक गहलोत हुए शामिल

01

पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के निजी सचिव फूलसिंह पाल ने बताया कि आज सुबह 8 बजे सड़क मार्ग से धौलपुर से रवाना होकर 11 बजे कैला देवी पहुंचेंगी। जहां पूर्व सीएम राजे दर्शन करने के साथ पूजा-अर्चना करेंगी। इसके बाद 11.30 बजे वे कैलादेवी से रवाना होकर करौली सर्किट हाउस पहुंचेगी। जहां पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों से करौली हिंसा के दौरान उपजे हालातों पर भी चर्चा करेंगी। साथ वहां के स्थानिय कार्यकर्ताओं से भी इस बारें में जानकारी लेंगे। आपको बता दें कि आज करौली में कर्फ्यू में 9 घंटे की ढील दी गई है। जिसके चलते आज पूर्व सीएम वहां के आम नागरिको से भी बातचीत कर सकती है।

देवा गुर्जर हत्याकांड में बड़ा अपडेट, कोटा एसआईटी की टीम ने अन्य 7 ह​त्यारों को किया गिरफ्तार

01

पूर्व सीएम वसुधंरा राजे दोपहर 2 बजे करौली से रवाना होकर गुर्जर नेता कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला के निधन पर शोक व्यक्त करने उनके पैतृक गांव मूंडिया जाएंगी। जहां वे कर्नल बैंसला को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगी। इस दौरान उनके साथ करौली-धौलपुर सांसद डॉ. मनोज राजौरिया भी साथ रहेंगे। इसके बाद वे वापस धौलपुर के लिए रवाना होंगी।