Aapka Rajasthan

Rajasthan Breaking News:करौली कलेक्टर के तबादले पर सतीश पूनिया ने कांग्रेस पर साधा निशाना, करौली घटना के लिए सीएम गहलोत जिम्मेदार

 
Rajasthan Breaking News: करौली कलेक्टर के तबादले पर सतीश पूनिया ने कांग्रेस पर साधा निशाना, करौली घटना के लिए सीएम जिम्मेदार

करौली न्यूज डेस्क। राजस्थान की बड़ी खबर में आपको बता दें कि करौली हिंसा के मामले पर अभी बीजेपी और कांग्रेस में बयानबाजी का दौर जारी है। आज एक बार फिर करौली मामले को लेकर बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने कांग्रेस पर निशाना साधा है।  हाल ही सीएम गहलोत के द्वारा राज्य के किए गए प्रशासनिक फेरबदल के आदेश के बाद करौली जिले के कलेक्टर शेखावत का ट्रांसफर करने पर बीजेपी प्रदेशाध्य सतीश पूनिया ने सीएम ग​हलोत पर हमला बोला है। उन्होने कहा है कि करौली की घटना के लिए कलेक्टर का तबादला किया है। उस घटना के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत खुद ही जिम्मेदार हैं। सस्पेंड गृह मंत्री होने चाहिए, तबादला गृहमंत्री का होना चाहिए, जो कि खुद सीएम गहलोत है।

जैसलमेर में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, नाचना उपनिवेशन विभाग के वरिष्ठ सहायक को किया गिरफ्तार

01

आपको बता दें कि ब्यूरोक्रेसी में बड़ा फेरबदल किया गया है, जिसके तहत 69 आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है। इसी को लेकर बीजेपी कांग्रेस सरकार पर हमलावर हुई है। आईएएस तबादला लिस्ट पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया का बड़ा बयान सामने आया है। राजस्थान में कांग्रेस एजेंडे की आईएएस की लिस्ट पर बीजेपी ने कांग्रेस पर निशाना साध है और इस फेरबदल को गहलोत की अनुचित नीति बताया है। बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने कहा कि मुख्यमंत्री नौकरशाही को बीजेपी और कांग्रेस के खेल में बांट रहे हैं। लिस्ट में कांग्रेस बीजेपी का विभेद पैदा किया है। जो अफसर ईमानदारी से काम कर रहे हैं, उन्हें लिस्ट हतोत्साहित कर रही है।

प्रदेश में भीषण गर्मी के दौर में कई जिलों में हुई ओलावृष्टि, तापमान में 2 से 4 डिग्री गिरावट दर्ज

02

बीजेपी प्रदेशाध्य सतीश पूनिया ने कहा है कि कोई अफसर अच्छा काम करें और केंद्र सरकार तारीफ कर दें, इस अफसर को तबादले के आधार पर प्रताड़ित करने का कोई अधिकार सरकार को नहीं है। मुख्यमंत्री केवल घोषणजीवी नहीं है, तबादला जीवी भी हैं। पूनिया ने आगे कहा कि लिस्ट ने ब्यूरोक्रेसी को डिस्करेज किया है। कांग्रेस पार्टी की आखिरी इनिंग, अशोक गहलोत की आखिरी इनिंग है। करौली की घटना के लिए कलेक्टर का तबादला किया है। उस घटना के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत खुद ही जिम्मेदार हैं। उनकी नाक के नीचे घटना हुई। जब उन्हें पता था तो उसके इंतजाम क्यों नहीं किए गए।