Aapka Rajasthan

Rajasthan Breaking News: करौली शहर में कल से सभी दुकानों को 4 घंटे के लिए खोलने की मिली अनुमति, कर्फ्यू 10 अप्रैल तक रहेंगा लगा

 
Rajasthan Breaking News: करौली शहर में कल से सभी दुकानों को 4 घंटे के लिए खोलने की मिली अनुमति, कर्फ्यू 10 अप्रैल तक रहेंगा लगा

करौली न्यूज डेस्क। राजस्थान की इस वक्त की बड़ी खबर करौली जिले से सामने आ रही है। जहां पर आज कर्फ्यू में 3 घंटे की ढ़ील देने के साथ कल से सभी दुकानों को 4 घंटे के लिए खोलने की प्रशासन ने अनुमति दे दी है। हालांकि करौली में कर्फ्य का बढ़ा कर 10 अप्रैल कर दिया है। आज सुबह 9 बजे से 12 तक आवश्यक सामान की दुकानों का खोला गया है। जिससे आज करौली के बाजार में लोगों की भीड़ दिखाई दी है। लोग दूध, सब्जीं और रोजमर्रा की जरूरत का सामान खरीदते नजर आए है।

नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया का आज चित्तौड़गढ़ दौरा, विकास प्रजापत हत्याकांड पर राज्य सरकार को घेरा

01

करौली शहर में नव संवत्सर पर शोभायात्रा के बाद पर पथराव के बाद आगजनी-तोड़फोड़ को लेकर तनाव हो गया था। जिसके चलते प्रशासन ने करौली शहर में कर्फ्यू लगा दिया था। कर्फ्यू में गुरुवार को सुबह नौ बजे से 11 बजे तक दो घंटे की ढील दी है। जिसके बाद आज आवश्यक सामान की खरीददारी के लिए 9 बजे से 12 बजे तक की छूट है। वहीं, आज प्रशासन ने करौली शहर के हालातों का जायजा लेते हुए कल यानि 9 अप्रैल को जिले की सभी दुकानों को 4 घंटे के लिए खोलने की अनुमति दी है। कल 9 बजे से 1 बजे तक करौली जिले की सभी दुकानों को खोलने से व्यापार में वर्ग में खुशी दिखाई दी है।

करौली उपद्रव की गूंज दिल्ली पहुंची, राजस्थान भाजपा इस प्रकरण को लेकर करेंगी प्रेस वार्ता

02

वहीं, दूसरी ओर नव संवत्सर बाइक रैली पर पथराव के बाद तनाव मामले में राज्यसभा सांसद डॉ किरोड़ी लाल मीणा आज करौली पहुंचे है। डॉ किरोड़ी लाल ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बाजारों का और प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया है। भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ताओं से घटनाक्रम का पूरा फीडबैक लिया साथ ही प्रभावित लोगों से चर्चा कर उनके हाल जाने और उन्हें हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। पत्रकारों से बातचीत में डॉक्टर किरोडी लाल ने कहा कि सरकार और जिला प्रशासन तुष्टीकरण की नीति अपना रहा है।