Aapka Rajasthan

Rajasthan Breaking News: करौली में 14 अप्रैल तक जारी रहेंगा कर्फ्यू, कल सुबह 6 से 10 बजे तक कर्फ्यू में दी गई छूट

 
Rajasthan Breaking News: करौली में 14 अप्रैल तक जारी रहेंगा कर्फ्यू, कल सुबह 6 से 10 बजे तक कर्फ्यू में दी गई छूट

करौली न्यूज डेस्क। राजस्थान की इस वक्त की बड़ी खबर करौली जिले से सामने आ रहीं है। करौली जिले में आज एक बार फिर कर्फ्यू को दो दिनों के लिए बढ़ाया गया है। ऐसे में अब करौली में कर्फ्यू 14 अप्रैल तक बढ़ा दिया गया है। साथ ही कल करौली में कर्फ्यू में मात्र 4 घंटे की ढ़ील दी गई ​है। कल करौली में सुबह 6 बजे से 10 तक कर्फ्यू में छूट दी गई है। करौली के कलेक्टर राजेंद्र सिंह शेखावत ने आदेश जारी कर बताया है कि सुबह के समय दी गई ढ़ील के दौरान सभी दुकाने खोली जा सकेंगी। 

सवाई माधोपुर के बामनवास में बंदूक के दम पर बैंक ऑफ बड़ौदा में लूट, बदमाशों ने 5 लाख 60 हजार रूपए लूटे

01

आपको बता दें कि इससे पहले आज करौली में जनजीवन सामान्य होने के चलते 9 घंटे की ढ़ील दी गई है। ऐसे में अब कल से प्रशासन ने 5 घंटे कम ढ़ील देने के साथ सुबह 6 से 10 बजे तक कर्फ्यू में छूट की घोषणा कर दी हैै। साथ ही अब कर्फ्यू को बढ़ा कर 14 अप्रैल सुबह 7 बजे तक कर दिया है। आज करौली जिले में सभी दुकाने खोलने के साथ सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक की ढ़ील दी गई थी। साथ इंटरनेट सेवा को बहाल कर दिया गया था। लेकिन अब एक बार फिर करौली में कर्फ्यू को बढ़ा कर 14 अप्रैल कर कर्फ्यू ढ़ील में 5 घंटे की कटौती की गई है। फिलहाल इस बारे में अभी किसी प्रकार का स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है कि करौली में कर्फ्यू की सीमा को बढ़ा कर इसमें ढ़ील कम क्यों गई है।

ग्राम विकास अधिकारी प्री परीक्षा का परिणाम जारी, RSMSSB ने जारी किया नोटिफिकेशन

02

वहीं करौली में बहाल की गई इंटरनेट सेवा पर अभी तक किसी प्रकार के प्रतिबंध की जानकारी अभी समाने नहीं आई है। केवल कर्फ्यू को 14 अप्रैल सुबह 7 बजे तक बढ़ाया गया और कर्फ्यू में ढील भी अब कर दी गई है। आपको बता दें कि कर्फ्यू में ढ़ील के चलते करौली में राजनैतिक दौरे काफी बढ़ गए है और किसी प्रकार की आशंका के चलते पुलिस प्रशासन ने कर्फ्यू को बढ़ाने के साथ इसमें दी जा रही छूट में कटौती की है।