Aapka Rajasthan

Rajasthan Breaking News: करौली में 10 अप्रैल तक बढ़ाई गई कर्फ्यू की सीमा, कर्फ्यू में रोजाना सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक की ढील

 
Rajasthan Breaking News: करौली में 10 अप्रैल तक बढ़ाई गई कर्फ्यू की सीमा, कर्फ्यू में रोजाना सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक की ढील

करौली न्यूज डेस्क। राजस्थान की इस वक्त की बड़ी खबर करौली जिले से सामने आ रहीं है। करौली में साम्प्रदायिक दंगे भड़कने के बाद 2 अप्रैल से कर्फ्यू लगाया गया है और यह आज रात 12 तक के लिए था। लेकिन अभी वहां हालात सामान्य होने में कुछ समय और लग सकता है। ऐसे में प्रशासन ने कर्फ्यू की सीमा बढ़ा कर 10 अप्रैल कर दी है। आदेश के मुताबिक, करौली में पथराव के बाद करौली नगर परिषद में लगा कर्फ्यू 10 अप्रैल को सुबह 12 बजे तक बढ़ा दिया गया है। कर्फ्यू में रोजाना सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक ढील दी जाएगी। इस दौरान सब्जियों की दुकानें और फल स्टोर, जनरल स्टोर, डेयरी, ईंधन स्टेशन और गैस एजेंसियों का खोलने की अनुमति दी गई है।

जयपुर में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, दौसा में भी पटवारी को रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

01

आपको बता दें कि राजस्‍थान के करौली शहर में बीते 2 अप्रैल को नव संवतसर के मौके पर निकाले गए जुलूस के दौरान पथराव के बाद हुई हिंसा के आगजनी और दंगों के चलते प्रशासन कर्फ्यू लगा दिया था। करौली के हालातों की समीक्षा करने के बाद 2 अप्रैल से 7 अप्रैल तक कर्फ्यू को लगाए रखने का आदेश जारी किया था, जो आज रात 12 तक था। लेकिन करौली में लगाए गए कर्फ्यू को एक बार फिर से बढ़ा दिया गया है। यह  कर्फ्यू आगामी 10 अप्रैल तक के लिए बढ़ा दिया गया है। करौली नगर परिषद में कर्फ्यू 10 अप्रैल को सुबह 12 बजे तक कर्फ्यू लागू रखने के प्रशासनिक आदेश जारी किए गए है। हालांकि इस दौरान कर्फ्यू में 3 घंटे की छूट दी गई है। सुबह 9 बजे से 12 तक आवश्यक सामान की खरीददारी के लिए लोग घरों से बाहर निकल सकते है।

गांधी परिवार पर कटाक्ष करने पर सीएम गहलोत ने ट्वीट कर दिया पीएम मोदी को यह जवाब

02

इससे पहले आज करौली में सुबह 9 बजे से 11 बजे तक कर्फ्यू में ढ़ील दी गई थी। जिसके चलते लोग बाजारों में उमड़ पडे औ आवश्यक चीजों को खरीदा। इस दौरान लोगों ने प्रशासन की तरफ से दी गई इस ढ़ील के लिए धन्यवाद कहा है और करौली हिंसा मामले में प्रशासन का सहयोग करने की बात भी कही है। करौली कलेक्टर ने आज करौली शहर का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया और इसके बाद कर्फ्यू की सीमा को 10 अप्रैल तक बढ़ाने का फैसला किया है।