Aapka Rajasthan

Rajasthan Breaking News: करौली में 12 अप्रैल तक बढ़ाया कर्फ्यू, आज सुबह 9 बजे से 5 तक सभी दुकानें खोलने की छूट

 
Rajasthan Breaking News: करौली में 12 अप्रैल तक बढ़ाया कर्फ्यू, आज सुबह 9 बजे से 5 तक सभी दुकानें खोलने की छूट

करौली न्यूज डेस्क। करौली में नव संवत्सर बाइक रैली पर पथराव के बाद उपद्रव के चलते 2 अप्रैल से कर्फ्यू लगा दिया गया था और अब कर्फ्यू की सीमा 12 अप्रैल तक बढ़ा दिया गया है। वहीं, आज कर्फ्यू में 8 घंटे की ढील दी जाएगी। सुबह 9 से शाम 5 बजे तक कर्फ्यू में ढील रहेगी। इस दौरान सभी तरह की दुकानेंं खुलेंगी। इससे पहले कर्फ्यू में 4 घंटे की ढील दी गई थी। जिसके चलते सुबह 9 से दोपहर 1 बजे तक ढील के दौरान बाजार में सभी तरह की दुकानें खुलीं। कर्फ्यू में मिली छूट के चलते बाजारों में काफी चहल-पहल नजर आई। लोग 9 बजते ही बाजारों में पहुंच गए और आवश्यकमा का सामान खरीदते नजर आए। साथ ही सभी प्रकार की दुकानों के खुलने से दुकानदार भी खुश नजर आए है।

अलवर में परिवहन विभाग में एसीबी की कार्रवाई, परिवहन निरीक्षक को अवैध वसूली करते किया गिरफ्तार

01

करौली में उपद्रव के बाद लगे कर्फ्यू में अब प्रशासन धीरे—धीरे ढ़ील दे रहा है। इसके चलते आज कर्फ्यू में 8 घंटे की छूट दी गई है। ऐसे में आज सुबह 9 बजे से शाम बजे तक सभी प्रकार की दुकानें खोलने की छूट दी गई है। लोग पिछले एक सप्ताह से अधिक समय से घरों में बंद है। ऐसे में आज 8 घंटे की छूट से उनको बड़ी राहत मिल सकती है। हालांकि, अभी इंटरनेट पर पूरी तरह से पांबदी लगी हुई है। साथ वाहनों पर प्रतिबंध लगा हुआ है। व्यापारी संघ और लोगों की जरूरतों की मांग के चलते प्रशासन ने 8 घंटे की छूट दी है। ऐसे में अब करौली का जनजीवन धीरे—धीरे पटरी पर लौटता दिखाई दिया है।

जयपुर में रामनवमी के मौके पर निकाली गई शोभायात्रा, कोरोना के चलते 2 साल बाद किया गया भव्य आयोजन

02

करौली उपद्रव के मामले में अब तक दोनों पक्षों की ओर से कुल 20 एफआईआर दर्ज हुई हैं जिनमें एक करौली थाना अधिकारी की ओर से तथा 19 दोनों पक्षों की ओर से दर्ज हुई हैं। करौली जिले में इंटरनेट सेवा पर प्रतिबंध है और कैला देवी को छोड़कर संपूर्ण जिले में धारा 144 लागू है। इस मामले में पुलिस ने अब तक 29 लोगों को गिरफ्तार किया है जबकि दो नाबालिगों को भी दस्तयाब कर बाल संप्रेषण गृह भेजा है। पुलिस ने अब तक 105 से अधिक लोगों को हिरासत में लेकर का किया है। करौली मुख्यालय के 21 प्वाइंट पर पुलिस बल तैनात है जबकि पुलिस के आला अधिकारी करौली में कैंप कर रहे हैं और लगातार नजर बनाए हुए हैं।