Aapka Rajasthan

Rajasthan Breaking News: जयपुर में रामनवमी के मौके पर निकाली गई शोभायात्रा, कोरोना के चलते 2 साल बाद किया गया भव्य आयोजन

 
Rajasthan Breaking News: जयपुर में रामनवमी के मौके पर निकाली गई शोभायात्रा, कोरोना के चलते 2 साल बाद किया गया भव्य आयोजन

जयपुर न्यूज डेस्क। राजस्थान की बड़ी खबर में आपको बता कि पिछले 2 साल से कोरोना के चलते सार्वजनिक कार्यक्रमों पर रोक के चलते कई धार्मिक आयोजनों पर प्रतिबंध लगा था और इस साल करौली में सांप्रदायिक हिंसा के चलते कई जिलों में धारा 144 लगा दी गई। हालांकि प्रशासन की अनुमति के बाद जयपुर जिले में दो साल बाद रामनवमी के मौके पर भव्य शोभयात्रा का आयोजन किया गया। जिले में इस बार रामनवमी पर भव्य और विशाल शोभायात्रा निकालकर 250 साल की परंपरा को निभाया गया है। पुलिस की किलेबंदी के बीच राम कृष्ण जयंती महोत्सव समिति की ओर से दो साल बाद, गाजेबाजे के साथ सूरजपोल अनाज मंडी से शोभायात्रा निकाली गई है।

स्वदेशी अपग्रेड पिनाक मिसाइल का पोकरण में किया सफल परीक्षण, डीआरडीओ ने दागे 24 रॉकेट

01

राजधानी जयपुर में रामनवमी के मौके पर निकाली गई शोभायात्रा में करीब 35 झांकियों को शामिल किया गया। यह शोभायात्रा राजधानी जयपुर के सूरजपोल बाजार, रामगंज चौपड़, रामगंज बाजार, बड़ी चौपड़, जौहरी बाजार, सांगानेरी गेट, बापू बाजार, चौड़ा रास्ता, त्रिपोलिया बाजार, छोटी चौपड़ होते हुए चांदपोल बाजार पर राम मंदिर पहुंची है। इस शोभायात्रा में श्री रामचरितमानस के प्रसंगों पर आधारित विभिन्न झांकियां शामिल हुई। मुख्य रथ में रंगमहल की झांकी आकर्षण का केन्द्र रहा। इसमें राम-लक्ष्मण, भरत-शत्रुघ्न के स्वरूप शाही बग्गी में विराजमान होकर नगर भ्रमण पर निकले। शोभायात्रा में राजस्थानी लोक-कला के रचे बसे और ढूंढाड़ी पारंपरिक भाषा में लोकगीत गायन की भी झलकियां भी देखने को मिली है। इसमें कच्छी घोड़ी नृत्य का विशेष प्रदर्शन किया। इस दौरान पूरा माहौल जय श्रीराम के जयकारों से गुंजायमान होता दिखाई दिया है।

अलवर में परिवहन विभाग में एसीबी की कार्रवाई, परिवहन निरीक्षक को अवैध वसूली करते किया गिरफ्तार

02

अब की इस शोभायात्रा में में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए और करीब 1 हजार पुलिसकर्मी इस शोभायात्रा की सुरक्षा में तैनात किए गए है। राज्य में करौली हिंसा के बाद इस बार सडकों से लेकर घरों की छतों तक पुलिस का कड़ा पहरा दिखाई दिया है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस के आला अधिकारी व्यवस्थाओं को संभालते हुए नजर आए। वहीं ड्रोन की सहायता से छतों की निगरानी की गई। साथ ही अभय कमांड सेंटर के कैमरों की मदद से पूरी शोभायात्रा पर नजर रखीं गई। आपको बता दें कि करौली में हुई हिसां के बाद जयपुर सहित करीब 14 जिलों में धारा 144 लागू की गई है। जिसके चलते जूलूस, रैली, प्रदर्शन और शोभायात्रा निकालने पर प्रतिबंद लगाया गया है।