Aapka Rajasthan

Rajasthan Breaking News: करौली सीमा पर पहुंचे भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या, पुलिस और भाजयुमो के कार्यकर्ता में हुई झड़प

 
Rajasthan Breaking News: करौली सीमा पर पहुंचे भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या, पुलिस और भाजयुमो के कार्यकर्ता में हुई झड़प

करौली न्यूज डेस्क। राजस्थान की इस वक्त की बड़ी खबर करौली जिले से सामने आ रहीं है। जहां पर इस वक्त करौली के हिंडौन सीमा पर भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या पहुंच गए है और पुलिस ने बेरिकट्स लगाकर उनको सीमा पर ही रोक लिया गया है। ऐसे में भाजयुमो के कार्यकर्ता करौली जिले में प्रवेश के लिए धक्का—मुक्का करते हुए नजर आए है। ऐसे में पुलिस प्रशासन और झड़प भी दिखाई दी है। सीमा पर करीब 4 सौ से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात किए गए है। इससे पहले भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने प्रशासन को चेतवनी दी थी अगर उन्हे रास्ते में रोका गया, तो बड़ा आंदोलन किया जायेंगा।

जयपुर जिला मुख्यालय पर आज ERCP को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्रीय मंत्री शेखावत से इस्तीफा देने की मांग

01

वहीं, इस वक्त पुलिस प्रशासन ने दौसा और करौली के बॉर्डर पर सलेमाबाद में भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या को रोक लिया गया है। इससे एक बार फिर करौली में तनाव पूर्ण हालात होने की संभावना है। पुलिस प्रशासन और युवा मोर्चा के पदाधिकारियों के बीच वार्ता भी होना सामने आई है। जिसमें पुलिस प्रशासन का कहना है कि सरकार के आदेश के बाद ही आपको प्रवेश दिया जायेंगा। जिसके चलते भाजयुमो के कार्यकर्ताओं ने गहलोत सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए, जय श्रीराम के नारे लगाए जा रहें है। करौली में नवसवंत्सर के मौके पर हुए उपद्रव के मामले में जानकारी लेने और इस दौरान बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया व भाजपा के युवा मोर्चा के अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या न्याय यात्रा के लिए पहुंचे है।

भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूर्या के करौली दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट, बीजेपी करौली में निकालेंगी न्याय यात्रा

02

करौली सीमा पर पुलिस के द्वारा भाजयुमो कार्यकर्ताओं को रोकने के बाद सतीश पूनिया और भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष वहीं पर धरने पर बैठ गए है। भाजयुमो कार्यकर्ताओं इस वक्त आक्रोशित दिखाई दिए है और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे है। भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या का कहना है कि जब तक हमें करौली जाने की अनुमति नहीं मिलेंगी। तब तक यहां पर धरना दिया जायेंगा। उन्होने गहलोत सरकार पर तानाशाही का आरोप लगाते हुए शाम तक करौली में प्रवेश की चेतावनी दी है।