Aapka Rajasthan

Rajasthan Breaking News: करौली सीमा पर बीजेपी की न्याय यात्रा को रोका गया, सीमा पर बढ़ती तनाव पूर्ण स्थिति

 
Rajasthan Breaking News: करौली सीमा पर बीजेपी की न्याय यात्रा को रोका गया, सीमा पर बढ़ती तनाव पूर्ण स्थिति

करौली न्यूज डेस्क। इस वक्त की बड़ी खबर राजस्थान के करौली जिले से सामने आ रहीं है। जहां पर आज बीजेपी करौली हिंसा को लेकर न्याय यात्रा निकालने के लिए पहुंचे भाजयुमो के अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या और बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया को सीमा पर ही रोक लिया गया। करौली हिंसा मामले को लेकर बीजेपी लगातार गहलोत सरकार पर हमलावर है। इसी कड़ी में बीजेपी युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या, सतीश पूनिया, सासंद रंजीता कोली और सांसद मनोज राजोरिया भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ करौली जा रहे थे लेकिन इस दौरान पुलिस ने न्याय यात्रा को करौली बॉर्डर पर रोक दिया। इससे आक्रोशित भाजपा के हजारों कार्यकर्ता सड़क पर धरने पर बैठ गए। उनका कहना है कि जब तक करौली नहीं जाने दिया जाएगा देर रात तक धरने पर बैठें रहेंगे।

भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूर्या के करौली दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट, बीजेपी करौली में निकालेंगी न्याय यात्रा

01

इससे पहले करीब आधा घंटा पुलिस एवं भाजपा कार्यकर्ताओं में आपस में मशक्कत चलती रही है। भाजपा कार्यकर्ता सड़क पर बैठकर जय श्री राम एवं वंदे मातरम के उद्घोष लगाने लगे। बीजेपी युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या बोले, करौली के लोगों को न्याय दिलाने किसी भी सूरत में पहुंचेंगे। करौली जिला बॉर्डर पर आईपीएस, आरपीएस एवं लगभग 700 पुलिस जवान तैनात हैं। वहीं, इस वक्त सीमा पर तनाव पूर्ण माहौल दिखाई दिया है। भाजयुमो कार्यकर्ता बेरिकेट्स पर चढ़ गए है और लगात्तार धरना प्रदर्शन बढ़ता दिखाई दिया। पुलिस और कार्यकर्ताओं के बी झड़प देखने को मिली है।

करौली सीमा पर पहुंचे भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या, पुलिस और भाजयुमो के कार्यकर्ता में हुई झड़प

02

आपको बता दें कि तेजस्वी सूर्या का बुधवार को करौली हिंसा पीड़िता हिंदू परिवारों से मुलाकात करने का कार्यक्रम था। भाजपा के कई बड़े नेता इस न्याय यात्रा में शामिल हुए. हालांकि, न्याय यात्रा को रोकने से बवाल हो गया है। पुलिस कुछ लोगों को ही करौली जाने की अनुमति देने की बात कह रही है. जबकि भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया सभी कार्यकर्ताओं को साथ ले जाने की बात पर अड़े हुए हैं। बता दें कि करौली में 14 अप्रैल तक कर्फ्यू बढ़ा दिया गया है।