Aapka Rajasthan

Rajasthan Breaking News: करौली में आज कर्फ्यू में 9 घंटे की छूट, इंटरनेट को किया गया बहाल और चौपहिया वाहनों पर रहेंगी रोक

 
Rajasthan Breaking News: करौली में आज कर्फ्यू में 9 घंटे की छूट, इंटरनेट को किया गया बहाल और चौपहिया वाहनों पर रहेंगी रोक

करौली न्यूज डेस्क। राजस्थान की इस वक्त की बड़ी खबर में आपको बता दें कि करौली में अब अब जनजीवन धीरे—धीरे पटर पर लौटने लगा है। करौली में आज कर्फ्यू में 9 घंटे की छूट दी गई है। करौली में आज सुबह 9 बजे से 6 बजे तक कर्फ्यू में छूट दी गई है। करौली शहर में नव संवत्सर पर निकाली जा रही बाइक रैली पर पथराव के बाद उपद्रव के चलते 2 अप्रैल से लागू कर्फ्यू 12 अप्रैल तक बढ़ा दिया गया है। करौली में जनजीवन के धीरे—धीरे पटर पर लौटने के चलते आज 9 घंटे की ढ़ील दी गई है। साथ ही जिले में आज से इंटरनेट सेवा और दुपहिया वाहनों को बहाल कर दिया गया है। लेकिन जिले में चौपहिया वाहनों पर पांबदी रहेंगी।

देवा गुर्जर हत्याकांड में बड़ा अपडेट, कोटा एसआईटी की टीम ने अन्य 7 ह​त्यारों को किया गिरफ्तार

01

करौली जिला कलेक्टर राजेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि कर्फ्यू के दौरान कोई अनहोनी घटित नहीं हुई है। फिर भी एहतियातन कर्फ्यू को 12 अप्रैल तक बढ़ाया गया है। सोमवार से कर्फ्यू में 8 घंटे की छूट दी गई थी। जिसके बाद आज सुबह नौ से शाम 6 बजे तक बाजार खोलने की छूट देकर कर्फ्यू में 9 घंटे की ढील दी गई है। आज से बाजारों में सभी प्रकार की दुकानों को खोलने की छूट दी गई है। साथ ही इंटरनेट सेवा को भी बहाल कर दिया है। लोग आवश्यक वस्तुएं खरीद सकेंगे। इस दौरान टू व्हीलर चलने पर छूट और फोर व्हीलर के आवागमन पर रोक रहेगी। पुलिस पूरी तरह स्थिति पर नजर रखेगी। 

वसुधंरा राजे का आज करौली दौरा, कैला देवी के दर्शन कर शोक व्यक्त करने बैंसला के पैतृक गांव जाएंगी

02

करौली में हुए उपद्रव के मामले में अब तक दोनों पक्षों की ओर से कुल 20 एफआईआर दर्ज हुई हैं। इनमें एक करौली थानाधिकारी की ओर से एफआईआर दर्ज की गई है। वहीं दूसरे पक्ष की ओर से 19 मामले दर्ज कराई गई हैं। जिले में 12 अप्रैल तक इंटरनेट सेवा पर प्रतिबंध है। कैला देवी को छोड़कर संपूर्ण जिले में धारा 144 लागू है। मामले में पुलिस ने अब तक 28 लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं दो नाबालिगों को भी दस्तयाब कर बाल संप्रेषण गृह भेजा है। पुलिस ने अब तक 105 से अधिक लोगों को डिटेन कर पाबंद किया है।