Aapka Rajasthan

Rajasthan Politics News: बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी पहुंचे जोधपुर, कांग्रेस की अंदरुनी खींचतान को लेकर सीएम गहलोत पर साधा निशाना

 
Rajasthan Politics News: बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी पहुंचे जोधपुर, कांग्रेस की अंदरुनी खींचतान को लेकर सीएम गहलोत पर साधा निशाना

जोधपुर न्यूज डेस्क। राजस्थान में बीजेपी अब पूरी तरह से चुनावी मोड़ में आ चुकी है और अब बीजेपी नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी लगात्तार प्रदेश के दौरे कर चुनावी रणनीतियां बनाने में जुट गए है। इसी कड़ी में बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष सीीपी जोशी आज जोधपुर पहुंचे है। जहां एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया गया। जोधपुर पहुंचकर जोशी ने कहा कि संजीवनी मामले में मुख्यमंत्री को पार्टी नहीं बनना चाहिए। साथ ही उन्होंने कांग्रेस की अंदरुनी खींचतान सीएम गहलोत पर भी निशाना साधा है। जोधपुर में जोशी ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पूरे प्रदेश के सीएम हैं। उन्हें संजीवनी मामले पर बयानबाजी कर पार्टी नहीं बनना चाहिए। न्यायालय में जांच होगी और उसके बाद निर्णय होगा। चुनाव में जो हुआ उसका बदला लेने से अच्छा है, उसे भूल जाना चाहिए। इस प्रकार पार्टी नहीं बनना चाहिए।

ओसिया विधायक दिव्या मदेरणा ने पाली के पूर्व सांसद बद्रीराम जाखड़ पर लगाया हमले का आरोप, धमकी देने का वीडियो किया ट्वीट

01

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि भाजपा में अगर मुख्यमंत्री के दावेदार अगर ज्यादा हैं तो इसमें बुराई नहीं है। हमारे नेता जनाधार वाले हैं और अपनी मांग सबको रखनी चाहिए। कांग्रेस में तो मुख्यमंत्री के दावेदारों को नाकारा और निकम्मा कह कर भगा देते हैं। जोशी ने कहा कि कांग्रेस की सरकार जो वादे करके सत्ता में आई, उन्हें पूरा नहीं किया। अब तो खुद सीएम के सलाहकार, विधायक और मंत्री कह रहे हैं कि जो वादे किए वे पूरे नहीं हुए है। 

अजमेर में सवारियों से भरी बस पलटी, हादसे में 2 लोगों की मौत 20 से ज्यादा घायल और 5 लोगों की हालत गंभीर

01

भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष जोशी के स्वागत में एयरपोर्ट से सर्किट हाउस तक वाहन रैली निकालकर स्वागत किया। इससे पहले एयरपोर्ट पर कई भाजपा नेताओं ने उनकी अगुवाइ की है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष जोशी सोमवार दोपहर को जिला कलेक्ट्रेट के सामने होने वाले भाजपा के महाघेराव में शामिल होंगे। इसके बाद शाम को पाल बाइपास स्थित एक निजी होटल में संभाग स्तरीय कार्यकर्ताओं की बैठक भी लेंगे।