Aapka Rajasthan

Ajmer Accident News: अजमेर में सवारियों से भरी बस पलटी, हादसे में 2 लोगों की मौत 20 से ज्यादा घायल और 5 लोगों की हालत गंभीर

 
Ajmer Accident News: अजमेर में सवारियों  से भरी बस पलटी, हादसे में 2 लोगों की मौत 20 से ज्यादा घायल और 5 लोगों की हालत गंभीर

अजमेर न्यूज डेस्क। राजस्थान की बड़ी खबर अजमेर जिले से सामने आई है। अजमेर के भीलवाड़ा मार्ग पर 35 लोगों से भरी बस पलट गई। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और 20 लोग घायल हो गए। घायलों को केकड़ी अस्पताल पहुंचाया, जहां से हालात गंभीर होने की वजह से 5 को जवाहर लाल नेहरू अस्पताल रेफर किया गया है। एक्सीडेंट ऊंगाई से भराई के बीच हुआ। इसमें खवास की रहने वाली निरमा खारोल और पीपलाल के चेतन रेगर की की जान चली गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने प्राइवेट वाहनों से घायलों को अस्पताल पहुंचाना शुरू किया, एंबुलेंस बाद में पहुंची। बस कादेड़ा से केकड़ी की तरफ आ रही थी। 

सीएम गहलोत और प्रभारी रंधावा विधायकों से लेगे चुनावी फीड़बैक, आज से कांग्रेस वाॅर रूम चलेंगी बैठकें

01


मिली जानकारी के अनुसार बस में सवार ज्यादातर लोग रोज अप-डाउन करने वाले थे। उसमें स्कूल-कॉलेज के बच्चे, सरकारी कर्मचारी व मजदूर शामिल हैं। ये लोग केकड़ी जा रहे थे। आज सुबह बस कादेड़ा से पौने आठ बजे रवाना हुई थी और करीब सवा आठ बजे दुर्घटना हो गई। अजमेर के भीलवाड़ा मार्ग पर 35 लोगों से भरी बस के पलटने से इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और  20 लोग घायल हो गए। इसमें खवास की रहने वाली निरमा खारोल और पीपलाल के चेतन रेगर की की जान चली गई। मृतक निरमा ननिहाल खवास में नाना किशन खारोल के पास रहती थी। केकड़ी से बीएसटीसी कर रही थी। वह मूलत:भीलवाड़ा की रहने वाली थी। वह खवास से केकड़ी अप डाउन करती थी। वहीं, चेतन रेगर बस का ड्राइवर था।

ओसिया विधायक दिव्या मदेरणा ने पाली के पूर्व सांसद बद्रीराम जाखड़ पर लगाया हमले का आरोप, धमकी देने का वीडियो किया ट्वीट

01

हादसे की सूचना मिलते ही उपखंड अधिकारी विकास पंचोली, पुलिस उप अधीक्षक खींवसिंह राठौड़, सदर थाना प्रभारी मोतीलाल शर्मा, कांग्रेस नेता राजेंद्र भट्ट, हेमंत जैन, पालिका अध्यक्ष कमलेश साहू समेत कई लोग अस्पताल पहुंचे है। कांग्रेस नेता शक्ति सिंह राठौड़ भी हॉस्पिटल पहुंचे। उन्होंने कहा कि पूर्व चिकित्सा मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने हॉस्पिटल प्रशासन को बेहतर व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। मरीजों के इलाज के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।