Aapka Rajasthan

Rajasthan Breaking News: लेह में शहीद राम प्रकाश की पार्थिव देह जोधपुर पहुंची, आज सैन्य सम्मान के साथ किया जायेंगा अंतिम संस्कार

 
Rajasthan Breaking News: लेह में शहीद राम प्रकाश की पार्थिव देह जोधपुर पहुंची, आज सैन्य सम्मान के साथ किया जायेंगा अंतिम संस्कार

जोधपुर न्यूज डेस्क। राजस्थान की बड़ी खबर जोधपुर जिले से सामने आई है। लद्दाख् के लेह में तैनात जोधपुर के शहीद जवान राम प्रकाश प्रजापत की पार्थिव देह उनके गांव पहुंची है। लेह में बर्फीली हवाओं का सामना करते हुए जवान राम प्रकाश प्रजापत बेहोश होकर गिर पड़े और इलाज के दौरान वे शहीद हो गए। जोधपुर जिले के भोपालगढ़ तहसील के अरटिया कलां गांव के जवान राम प्रकाश प्रजापत खराब मौसम में देश की सीमाओं की रक्षा करते हुए शहीद हुए है। आज जब उनका पार्थिव शरीर पैतृक गांव पहुंचा तो कोहराम मच गया और बड़ी संख्या में लोग वहां पर मौजूद रहे है।

दौसा में चोरों ने मंड़ी में बोला हमला, 13 दुकानों के ताले तोड़कर 15 लाख की नगदी पार

01

शहीद राम प्रकाश प्रजापत अप्रैल महीने में सेना से रिटायर होने वाले थे और 7 जनवरी को ही उनकी एक महीने की छुट्‌टी स्वीकार हुई थी। वे गांव लौटने वाले थे। इधर परिवार उनके आने का इंतजार कर रहा था। इससे पहले ही 5 जनवरी को 18 हजार फीट की ऊंचाई पर बर्फीली पहाड़ियों में ऑक्सीजन की कमी के चलते उनकी हालत बिगड़ गई। वे बेहोश होकर गिर पड़े और हालत बिगड़ने के बाद उन्हें चंडीगढ़ के अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहां उन्होंने अंतिम सांस ली है। आज उनकी पार्थिव देह पैतृक गांव पहुंची है। जहां सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।

कोटा में रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से 3 मजदूरों की मौत, पुलिस मामले की जांच में जुटी

01

शहीद राम प्रकाश प्रजापत के गांव में शोक की लहर है। शहीद की पार्थिव देह का आज पैतृक गांव में अंतिम संस्कार किया जाएगा। जवान राम प्रकाश की माता हापु देवी का निधन 10 वर्ष पहले हो चुका था। दो वर्ष पहले पिता का निधन हुआ था। रामप्रकाश की पत्नी समु देवी, 15 वर्षीय बेटी मानिका, 13 वर्षीय बेटा सुभाष व 10 वर्षीय बेटा राहुल जोधपुर के माता का थान क्षेत्र में किराए के मकान में रह रहे हैं। सूचना के बाद सभी गांव रवाना हुए है।