Rajasthan Breaking News: जोधपुर उपद्रव मामले पर बड़ा अपडेट, 8 FIR दर्ज होने के साथ 97 उपद्रवियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
जोधुपर न्यूज डेस्क। राजस्थान की इस वक्त की बड़ी खबर में आपको जोधपुर उपद्रव मामले पर बड़ी अपडेट की जानकारी दे रहें है। जोधपुर शहर में ईद के दिन सांप्रदायिक तनाव के बाद मंगलवार को 10 थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा दिया गया है और यह आज रात 12 बजे तक लागू रहेंगा। इस मामले में पुलिस में अब तक 8 एफआईआर दर्ज की जा चुकी है और पुलिस ने उपद्रव की घटनाओं के संबंध में 97 लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं, सीएम अशोक गहलोत ने दिन में लोगों से शांति और सद्भाव बनाए रखने की अपील करते हुए अधिकारियों को ऐसी घटनाओं के जिम्मेदार असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
जोधपुर शहर के 10 थाना इलाकों में आज रात 12 बजे तक कर्फ्यू लागू, चप्पे—चप्पे पर भारी जाप्ता तैनात
Rajasthan CM Ashok Gehlot appeals to maintain peace & cooperate in maintaining law & order to those involved in a clash between 2 groups at Jalori Gate, Jodhpur; tweets, "the administration has been instructed to maintain peace and order at all costs." pic.twitter.com/pqGnOBuZ85
— ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) May 3, 2022
जोधपुर हिंसा मामले पर मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि यह उन्हें बदनाम करने का भाजपा का एजेंडा था। उन्होंने कहा कि हिन्दू-मुस्लिम दंगे भड़काना उनका काम है। आप कब तक ध्रुवीकरण के नाम पर राजनीति कर सकते हैं? यह देश सभी धर्मों का है, सभी जातियों का है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केन्द्र सरकार को भी यह समझना होगा। उन्होंने कहा कि हम घटना के सभी पहलुओं पर चर्चा करने के लिये अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। अगर किसी अधिकारी ने सही जानकारी सरकार से साझा नहीं की तो उसे हटा दिया जायेगा। घटना की सभी पहलुओं से जांच की जाएगी और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जायेगा।

जोधपुर पहुंचे अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक हवा सिंह घुमरिया ने बताया, कर्फ्यू का सख्ती से पालन किया जा रहा है। हालात पर नजर रखने के लिए आला अफसरों के साथ लगभग 1 हजार आसीए के जवानों को तैनात किया गया है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार उपद्रव की घटनाओं के संबंध में 97 लोगों को गिरफ्तार किया गया है जबकि अन्य की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। इससे पहले जोधपुर के कार्यपालक मजिस्ट्रेट राजकुमार चौधरी ने हालात पर काबू पाने के लिए कल दोपहर शहर के दस थाना क्षेत्रों- उदयमंदिर, सदर कोतवाली, सदर बाजार, नागोरी गेट, खांडा फलसा, प्रतापनगर, प्रतापनगर सदर, देवनगर, सूरसागर और सरदारपुरा में 4 मई की मध्यरात्रि तक कर्फ्यू के आदेश जारी किए है।
.@shreyadhoundial #Jodhpurclash Flag of Peace ? pic.twitter.com/Hr7G5R2V2C
— RP Singh National Spokesperson BJP (@rpsinghkhalsa) May 3, 2022
Clash broke out between two groups a day before #Eid near Jalori Gate, #Jodhpur. pic.twitter.com/Sktpo72Uqo
— Nikhil Choudhary (@NikhilCh_) May 2, 2022
शहर में हालात पर नजर रखने के लिए आला अधिकारियों के साथ लगभग एक हजार पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। हालात और ना बिगड़ें इसके मद्देनजर मोबाइल इंटरनेट सेवा फिलहाल बंद कर दी गई है। इस हिंसक घटना में घायल तीन लोगों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जबकि 12-15 लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। जानकारी के अनुसार, इस विवाद की शुरुआत सोमवार आधी रात के बाद उस वक्त हुई जब कथित तौर पर अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों ने शहर के एक सर्किल पर स्थापित स्वतंत्रता सेनानी बालमुकुंद बिस्सा की प्रतिमा पर धार्मिक झंडा लगाया, जिसका हिंदू समुदाय के लोगों ने विरोध किया। हिंदू समुदाय के लोगों का आरोप है कि वहां परशुराम जयंती पर लगाए गए भगवा ध्वज को हटाकर इस्लामी ध्वज लगा दिया गया और इसे लेकर दोनों समुदाय के लोगों में झड़प हो गई।
